{"_id":"58543f754f1c1b896064bc49","slug":"bhiwani-news-contestent-hoarding-banner-employees-tear","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों ने होर्डिंग-बैनर लगाए, कर्मचारियों ने फाड़ दिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों ने होर्डिंग-बैनर लगाए, कर्मचारियों ने फाड़ दिए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में नगर परिषद चुनाव की घोषणा होते ही रातों-रात शहर की विभिन्न कॉलोनियों, गलियों में चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने होर्डिंग-बैनर लगा डाले। नगर परिषद कर्मचारियों ने अभियान चलाकर सभी होर्डिंग-बैनर उखाड़ फेंके। नप अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति होर्डिंग-बैनर लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
बुधवार को जैसे ही नगर परिषद चुनाव की घोषणा हुई, शहर के विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए। रातों-रात पूरे शहर में होर्डिंग-बैनर लगाकर मतदान की अपील की गई। नगर परिषद अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो पूरे शहर में उम्मीदवारों के ही होर्डिंग, बैनर, पोस्टर मिले। जिसके बाद नगर कर्मचारियों की एक टीम को सारे होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने के लिए भेजा गया। टीम ने घंटाघर से हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड, महम गेट, भगत सिंह चौक, सेक्टर में अभियान चलाकर सारे होर्डिंग-बैनर तोड़ दिए।
कुछ उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने कुछ विरोध भी किया और हटाये जाने पर आपत्ति जताई मगर अधिकारियों के आदेशों का हवाला देकर कर्मचारी अपने काम में लगे रहे।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण को खराब करने वाले इन होर्डिंग, बैनर को हटाया जाएगा। बिना अनुमति लगाने वालों के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करवाए जाएंगे।