फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, congress, halla bol, government, against, start

सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुरू किया हल्ला बोल

Tue, 19 Jul 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, congress, halla bol, government, against, start
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
 चुनावी घोषणा पत्र के वादे पूरे न करने के विरोध में कांग्रेसियों ने कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम की शुरूआत की। सरकार पर 155 वायदों में से एक भी पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। शहर में प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ता पंचायत भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय गेट पर एडीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और कहा कि जब तक सरकार अपने वायदे पूरे नहीं करेंगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि दो साल तक कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को अपने वायदे पूरे करने का समय दिया था लेकिन सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। सरकार द्वारा चुनाव में किये गए 155 वायदों की विफलताओं का कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए कांग्रेस अब सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।  प्रदर्शन में पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी भी शामिल रहीं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ढोला, जगदीप सांगवान, शीशराम चेयरमैन, देवराज महता, मदन ठेकेदार, राज कुमार सारसर, हरी सिंह सांगवान, अजीत फौगाट, रविंद्र खरे, दलबीर उमरा, परजीत मडडू, शीशराम मेचू, जिला पार्षद राजबाला श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा विरोधी हूं, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर किया पेश
सीएलपी लीडर किरण चौधरी ने सीएम को ईमानदार कहने पर कांग्रेस के भीतर घमासान मचने के सवाल पर कहा कि कुछ नेता अपने फायदे के लिए मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत कर रहे हैं। इस बारे में मुझे स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं। सांसद धर्मबीर सिंह द्वारा किरण चौधरी को भाजपा में आने का निमंत्रण देने पर किरण चौधरी ने कहा कि वो कभी उनकी तरह भ्रष्टाचार या झूठ की राजनीति नहीं करती और ना ही  दलबदलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 12 व 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed