{"_id":"57854f364f1c1b3f4113d8d2","slug":"bhiwani-news-cm-flying-civil-hospital-sudden-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों और सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों और सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में सीएम फ्लाइंग ने सिविल अस्पताल सहित शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम सदस्य ने सिविल अस्पताल की अनियमितताओं को कैमरे में कैद किया तो वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जमकर सराहना भी की। वहीं, एक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए बनाई गई चटपटी डाइट पर टीम सदस्यों ने तलख तेवर दिखाते हुए स्पष्टीकरण भी मांग लिया। इसके अलावा यहां अन्य बच्चों के लिए मुहैया अन्य सुविधाओं की भी टीम ने जांच की।
मंगलवार सुबह सीएम के आदेशों पर पीजीआईएमएस रोहतक से चिकित्सकों की टीम औचक निरीक्षण के लिए चरखी दादरी पहुंची। सबसे पहले टीम सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचें। यहां पहुंचकर चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर दौड़ते हुए अनियमितताओं का पता लगाकर अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में बातचीत की। इस दौरान बायोमेडिकल वेस्ट का सुचारू रूप से निस्तारण न होना टीम को खूब खला। इस संबंध में एसएमओ से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी यहां की जरूरतों के पत्ते टीम के सामने खोल दिए। अस्पताल प्रशासन का पक्ष जानकर टीम इंचार्ज ने तुरंत प्रभाव से ये डिमांड सीधा सीएम के सामने रखने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान टीम सदस्यों ने अस्पताल प्रशासन के दस नेगेटिव बिंदुओं को पकड़ कर इसकी रिपोर्ट भी तैयार की।
इन खामियों की रिपोर्ट बना भेजी जाएगी सीएम को
. 11 चिकित्सकों के स्वीकृत पदों में से केवल तीन चिकित्सक ही नियुक्त
. बर्न केस वाले मरीजों के लिए अस्पताल परिसर में बर्न वार्ड सुविधा न होना
. सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम की चारदीवारी और छत का कंडम होना
. फोर्थ क्लास कर्मचारियों के स्वीकृत 11 पदों में से केवल दो ही नियुक्त
. सालभर से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन
. शव रखने को डी-फ्रिजर की सुविधा न होना
. अस्पताल में जनरेटर की सुविधा न होना
. डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को संतुलित आहार की जगह मिल रहे सूखे बिस्कुट
. जनरल वार्ड के अलावा प्राइवेट वार्ड की सुविधा न होना
.अस्पताल में खुले में पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी मिली खामियां
टीम ने शहर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्राचीन हनुुमान मंदिर के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को परोसी जा रही डाइट भी टीम ने चखी। इस दौरान डाइट में मिर्च थोड़ी अधिक पाई गई। वहीं, बच्चों का वजन करने के लिए यहां रखी वेट मशीन में भी गड़बड़ी होने की शिकायत यहां तैनात कर्मचारी ने टीम से की। इसकी भी टीम अधिकारी ने सीएम को भेजने के लिए रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
सीएम के आदेशों पर अस्पताल परिसर व आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया है। अस्पताल परिसर में कुछ खामियां उन्हें मिली। इस संबंध में जब अस्पताल प्रशासन से बात की गई तो डिमांड भेजे जाने की बात सामने आई है। स्टाफ की कमी के बावजूद भी अस्पताल में की गई वैकल्पिक व्यवस्था सराहनीय है। वैक्सीन वगैरा की भी यहां कमी नहीं है।
डॉ. सुनिधि, टीम इंचार्ज