फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, City News, haryana news

Bhiwani News: भिवानी जिले में घटा अपराध का ग्राफ

Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, City News, haryana news
भिवानी। जिले में पिछले साल की तुलना में अपराध का ग्राफ घटा है। इसकी वजह पुलिस की सतर्कता और बदमाशों की धर-पकड़ तेज करना माना जा रहा है। पुलिस ने पिछले छह माह के अंतराल में तीन गैंग का भंड़ाफोड़ किया, वहीं, छह इनामी बदमाशों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। पुलिस ने हत्या प्रयास के आरोपियों के अलावा पशु चोर, तार चोर गिरोह के सदस्यों को भी काबू किया है।
विज्ञापन

इसी के साथ पुलिस ने सात उद्घोषित और प्रोक्लेमड पर्सन सहित 90 बेल जंपर की गिरफ्तारी भी की है। नशा तस्करी के आरोपियों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। वहीं, नशा तस्करों से बड़ी मात्रा में नशा का पदार्थ भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार, वर्ष 2024 की तुलना में वर्ष 2025 के प्रथम छह माह के दौरान हरियाणा के अलग-अलग थानों में दर्ज हुए केस पिछले वर्ष की तुलना में कम हैं। इस वर्ष हत्या, डकैती, लूट, छीनाझपटी, चोरी, दुष्कर्म, अपहरण, यौन शोषण, दहेज हत्या और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत हुए केस में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी मनबीर सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई। नतीजतन, जिले में पुलिस को काफी सफलता मिली। भिवानी पुलिस ने एक जनवरी से 30 जून तक चोरी, गृह भेदन, लूट, डैकैती, छीना-झपटी की विभिन्न वारदात को सुलझाने और नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी की है। भिवानी पुलिस ने इस वर्ष में चोरी की विभिन्न घटनाओं में चोरी हुए लाखों रुपये की कीमत के सामान के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की। पुलिस ने इन मामलों को अल्प अवधि में सुलझाया है। पशु, तार चोरी के तीन गैंग भी पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed