{"_id":"58543ec64f1c1b310e64a272","slug":"bhiwani-news-cash-atm-glass-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की धक्का मुक्की में टूटा एटीएम का शीशा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की धक्का मुक्की में टूटा एटीएम का शीशा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल में नोटबंदी के 38 दिन बाद भी हालत सुधर नहीं रहे हैं। जहां बैंकों के आगे लगी भीड़ नहीं छंट रही है वहीं एटीएम पर भी दिनभर लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक के एटीएम के सामने लगी लाइन में हुई धक्का मुक्की में एटीएम का शीशा टूट गया। शीशा टूटने के बाद एटीएम बंद कर दिया गया।
इलाहाबाद बैंक में वैसे तो काम सुचारु रूप से चलता रहा है। मगर शुक्रवार को बैंक के बाहर लगे एटीएम में जब कैश डाला गया तो वहां पर पुलिस नदारद थी। एटीएम के सामने लगी लाइन में पीछे से किसी ने धक्का दे दिया जिससे एटीएम के सामने खड़ा व्यक्ति एटीएम से जा टकराया। टक्कर लगने से एटीएम के गेट के आधे हिस्से का शीशा टूट कर चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि जिस वक्त घटना हुई उस समय एटीएम के भीतर भी कई लोग खड़े थे पर कोई चोटिल नहीं हुआ। बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया तथा एटीएम का शटर डाउन कर उसे लॉक लगा दिया। लाइन में लगे लोग मायूस होकर अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन