फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, car, crushed, dead

राहगीर को कार ने कुचला, मौत

Thu, 15 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, car, crushed, dead
कार - फोटो : अमर उजाला
‌भिवानी के बहल में कासनी गांव के एक युवक को अज्ञात कार चालक ने गोपालवास गांव में मंगलवार रात को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात को कासनी निवासी सुनील तथा उसका दोस्त राजस्थान के राघा छोटी निवासी सुनील दिल्ली से आए थे। वे गोपालवास गांव से रोढा की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ओबरा साइड से अनियंत्रित होकर चल रही एक सफेद रंग की कार ने सुनील को टक्कर मार दी। इससे सुनील बुरी तरह से घायल हो गया। दोस्त से मिली सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल सुनील को अस्पताल लेकर गए। लेकिन, घायल युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed