{"_id":"575f0a824f1c1b1b1e11baa9","slug":"bhiwani-news-car-accident-husband-wife-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
कार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमालपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में दो को सामान्य अस्पताल भिवानी और एक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सोमवार सायं करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कितलाना वासी पूर्व सैनिक जगबीर सिंह अपनी पत्नी शकुंतला, माता, रामरति, छोटी बहन सुनीता के साथ हांसी क्षेत्र के गांव ढाणा साकरी में अपनी बड़ी बहन की बेटी की मौत पर शोक जताने गए थे। दूसरी ओर गांव भैरा वासी राजेश अपनी माता ओमपति को हांसी दवाई दिलाने ले जा रहा था। जमालपुर और किरावड़ गांव के बीच दोनों कारों की आमने-सामने की भयंकर टक्कर हो गई। दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूर तक कारों की टक्कर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। घायल जगबीर को तोशाम अस्पताल ले जाने लगे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घायल महिला शकुंतला को भिवानी लाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल रामरती व सुनीता को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी और इन्हें पीजीआई रोहतक रेफर करने की तैयारी चल रही है।
दूसरी कार में सवार राजेश व ओमपति को भी गंभीर चोट आई। इन्हें उपचार के लिए हिसार ले जाया जा रहा था तो रास्ते में महिला ओमपति की मौत हो गई। राजेश को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर
विज्ञापन
बवानीखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मामले में बवानीखेड़ा से एसआई सुभाष ने बताया कि हादसे में कितलाना वासी जगबीर सिंह व उसकी पत्नी शकुंतला, दूसरी गाड़ी में सवार महिला ओमपति की मौत हुई है। फिलहाल सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन सुनीता के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है। भिवानी आए दोनों शवों का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।