{"_id":"57eac8c84f1c1bf90a576642","slug":"bhiwani-news-bus-shortage-student-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की कमी से परेशान छात्रों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की कमी से परेशान छात्रों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसों की मांग को लेकर गांव काकड़ोली हुक्मी बस अड्डे पर छात्रों ने जूई-बाढड़ा मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटा रास्ता बाधित होने से की वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने छात्रों को समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मंगलवार सुबह छात्रों ने बीच सड़क पर जम कर बवाल काटा। सुबह आठ बजे बाढड़ा से भिवानी वाया जूई जाने वाली बस को वाया हड़ौदा चलाए जाने से गुस्साए छात्रों ने सड़क पर पत्थर, बाइक व पुराने टायर रखकर मुख्य मार्ग बंद कर दिया। छात्रों ने बताया कि बाढड़ा व जूई के बीच के गांव पंचगांव, गोपी, काकड़ोली हुक्मी, काकड़ोली सरदारा, उमरवास व जीतपुरा से करीब तीन सौ पास धारक विद्यार्थी भिवानी शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते है। सुबह आठ बजे जाने वाली एकमात्र बस ही विद्यार्थियों को समय पर पहुंचाती है। बस न आने के कारण छात्र समय पर स्कूल-कॉलेज नहीं पहुंच पाते जिसका उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। छात्रों की मांग है कि रूट पर छात्रों की संख्या अधिक है, इसलिए प्रतिदिन सुबह 7:30 व 8:00 बजे दो बसें बाढड़ा से भिवानी वाया जुई चलाई जाए। बाढड़ा थाना प्रभारी सूरजभान टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से रोडवेज अधिकारियों से बात करने के बात छात्रों को उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया व छात्रों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। इस मौके पर मनोज, मार्शल सोनी, सचिन ,प्रमोद, सुमित, दीपक, संजय, भूपेंद्र, अमित आदि छात्र मौजूद थे। उधर जाम के कारण मार्ग 9:30 बजे तक बाधित रहा। लिहाजा वाहन जाम में फंसे रहे व सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छात्रों की मांग जायज है लेकिन उनका तरीका गलत है। रोड जाम करने से आमजन को परेशानी होती है । रोड जाम करना कानून का उल्लंघन है। वे जल्द ही रोडवेज अधिकारियों से बात कर छात्रों की समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
सूरजभान
थाना प्रभारी, बाढड़ा