फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bull fight, bike rider, shopkeeper, injured, serious

सांडों की लड़ाई में फंसे बाइक सवार दुकानदार, गंभीर

Fri, 16 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bull fight, bike rider, shopkeeper, injured, serious
file image - फोटो : ब्यूरो
भिवानी में सांड़ों की लड़ाई में बाइक सवार दो सब्जी विक्रेता दुकानदार फंस गए और टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामला पुराना बस स्टैंड क्षेत्र का है।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। तेलीवाड़ा वासी संदीप और बैंक कॉलोनी वासी शरीफ बाइक से पुराना बस स्टैंड से सब्जी मंडी जा रहे थे। दोनों सब्जी मंडी में फड़ पर सब्जियां बेचते है। पुराना बस स्टैंड पर मुख्य सड़क पर ही दो सांड़ आपस में उलझे हुए थे। जब वे सड़क से गुजरने लगे तो अचानक दौड़ते हुए सांड़ उनकी बाइक पर गिरे। सांड़ों की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने किसी तरह सांड़ों को खदेड़ा और घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। यहां संदीप की गंभीर हालत के चलते उसे तुरंत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में शरीफ को भी ज्यादा चोट होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर थी और बोलने की हालत में नहीं थे। घायल संदीप के भाई निखिल ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। दोनों का पीजीआई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


हर रोज हादसे, फिर भी कोई व्यवस्था नहीं
शहर में सांड़ हर रोज हादसों का सबब बन रहे है। शहर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर भारी संख्या में सांड़ों को देखा जा सकता है। अक्सर इनमें लड़ाई होती है। जिसमें या तो राहगीर घायल होते है या फिर आसपास के क्षेत्र में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त होते है। औसतन हर रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन-चार वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। प्रशासन के संज्ञान में भी यह बात है मगर इसके समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। इस समय करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लावारिस पशु शहर की सड़कों पर घूम रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed