फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bjp, win

भिवानी में खिला कमल

Mon, 09 Jan 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bjp, win
- फोटो : AmarUjala

विज्ञापन
भिवानी में नोटबंदी के बाद हुई पहली चुनावी परीक्षा में भाजपा अच्छे अंकों से पास हो गई है। 31 में से 16 भाजपा समर्थित प्रत्याशी पार्षद चुने गए। हालांकि, भाजपा का दावा कर रही है कि उसके समर्थन से 18 पार्षद चुने गए और चार ने समर्थन देने का आश्वासन दिया है। पांच कांग्रेस व दो इनेलो के करीबी ने जीत हासिल की। इसके अलावा तीन आजाद और पांच तटस्थ प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

रविवार देर शाम नगर परिषद के नतीजों की घोषणा के बाद भाजपाइयों की बांछे खिल गई। हालांकि, भाजपा समेत कोई भी दल अपने चिह्न पर चुनाव में नहीं उतरा। लेकिन, रिजल्ट आते ही भाजपा ने 18 नवनिर्वाचित पार्षदों की सूची जारी की है और इन्हें अपना समर्थित प्रत्याशी बताया। भाजपा की सूची में वार्ड नंबर 25 से नरेंद्र सर्राफ व 29 से विजय तंवर ने खुद को आजाद उम्मीदवार बताया है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से वार्ड नंबर दो से कानूनी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक मुकेश रहेजा, निवर्तमान चेयरमैन भवानी प्रताप की बहन मुनिया, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा राघव, भाजपा नेता बिल्लू बादशाह ने जीत हासिल की। जबकि, वार्ड सात से भिवानी मंडल के महामंत्री सुधीर की पत्नी राजरानी चुनाव हार गईं। उन्हें निवर्तमान चेयरमैन की बहन से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर पांच, नौ, 14, 26 व 31 से कांग्रेस के नजदीकी जीते हैं, वहीं वार्ड एक से इनेलो नेता विजय पचगांवा व 18 से सचिन यादव जूसवाला (इनेलो पदाधिकारी मदन यादव जूसवाला के बेटे) ने जीता।

ये हैं आजाद और तटस्थ
वार्ड नंबर 19 से जीती किरण बाला, 22 से ज्योति कामरा, 25 से नरेंद्र सर्राफ, 28 से आकाश मस्ता व 29 से जीते विजय तंवर ने खुद को आजाद प्रत्याशी बताया है। जबकि वार्ड नंबर छह, 23 व 30 से विजयी पार्षदों की फिलहाल तटस्थ बताए जा रहे हैं।


ये है भाजपा की ओर से जारी सूची
वार्ड नंबर दो से मुकेश रहेजा, तीन से सुशीला पूनिया, चार से रणसिंह यादव, सात से निवर्तमान नप प्रधान भवानी प्रताप की बहन मुनिया तंवर, आठ से हर्षदीप, 10 से रेखा राघव, 11 से कविता यादव, 12 से पूजा यादव, 13 से प्रवीण, 15 से कविता, 16 से ललित सैनी, 17 से सुभाष तंवर, 20 सुशीला, 21 से हरिराम, 24 से बिल्लू बादशाह, 25 से नरेंद्र सर्राफ, 27 से आशा रानी चावला, 29 से विजय तंवर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed