Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Monitoring, ranging from satellite-based surveillance to village-level oversight, is being carried out to curb stubble burning.

Bhiwani News: पराली जलाने पर रोक के लिए सेटेलाइट से लेकर गांव स्तर तक हो रही निगरानी

Thu, 05 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 05 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Monitoring, ranging from satellite-based surveillance to village-level oversight, is being carried out to curb stubble burning.
तोशाम। धान की कटाई के मद्देनजर प्रशासन ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए पांच स्तरों पर निगरानी व्यवस्था बनाई है। इसमें सेटेलाइट निगरानी के साथ उपमंडल, खंड, मोबाइल और गांव स्तर पर टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल से ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करें। उन्होंने गिरदावरी का कार्य बेहतर करने पर बधाई देते हुए इंतकाल से जुड़े लंबित मामलों का तय समय में निपटान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने पटवारियों को इंतकाल से जुड़े कार्य तय समय में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि के खाना काश्त से जुड़े कार्य और इनके इंतकाल 15 नवंबर तक सभी 48 पटवार मंडलों में पूरे किए जाएं। लंबित ऑनलाइन इंतकाल का निपटान करने के साथ लाल डोरे के रिकॉर्ड की अलग फाइल तैयार की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टीमें भी निगरानी करेंगी
एसडीएम ने बताया कि डीसी साहिल गुप्ता के आदेशानुसार जिले में धारा 163 लागू की गई है। पराली पर नजर रखने के लिए सेटेलाइट निगरानी के साथ उपमंडल और खंड स्तर पर टीमें बनाई गई हैं। मोबाइल टीमें भी निगरानी करेंगी।
गांव स्तर पर गठित प्रवर्तन टीमों में पुलिस, राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग के अधिकारी शामिल हैं। धान की बिजाई वाले गांवों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो खेतों पर नजर रखेंगे। कृषि विभाग ने प्रत्येक खंड में नोडल अधिकारी तैनात किए हैं।

ग्राम सचिवों के साथ पुलिस, राजस्व, पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी निगरानी व्यवस्था में शामिल हैं। एसडीएम ने कहा कि पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है। इससे लाभदायक कीट-पतंगे भी नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed