फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: पीपीपी के लिए बिजली, कृषि, आयकर और श्रम विभाग का कर रहा सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
07 फोटो कॉमन सर्विस सेंटर पर परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करवाता लाभार्थी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए लाभार्थी सरल केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे हैं। इनमें अधिकतर की वार्षिक आय में त्रुटियां हैं, जिन्हें वे ठीक करवाने में लगे हैं। वहीं विभाग की ओर से भी बिजली निगम, कृषि, आय कर और श्रम विभाग में उनकी वार्षिक आय का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए सक्षम युवाओं को भी लाभार्थियों की सूची दी गई है, जिसमें वे फोन के माध्यम से आय का सत्यापन कर रहे हैं। बिजली निगम की ओर से अब तक एक लाख से अधिक लाभार्थियों के परिवार पहचान पत्र में जानकारी का सत्यापन किया है। सत्यापन के बाद निगम की ओर से उनकी पीपीपी में आधार सहित बिजली बिल की जानकारी भी अपलोड की है। बिजली निगम के अलावा श्रम विभाग और आयकर विभाग में लगातार सत्यापन में लगा है। जिन लोगों के पीपीपी में आय या फिर अन्य कोई त्रुटियां है वे सरल केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के पास सत्यापन के लिए 184927 आवेदन हुए, जिनमें से 110196 का सत्यापन हुआ है, जबकि 74731 लंबित है। वहीं, लघु सचिवालय परिसर में स्थित नागरिक संसाधन विभाग और सरल केंद्र में रोजाना 200 से 250 लाभार्थी अपने पीपीपी में वार्षिक आय कम करवाने, राशन कार्ड न बनने पर जानकारी लेने, जातीय वर्ग ठीक करवाने, वार्षिक आय का सत्यापन करवाने के लिए पहुंच रहे है। 28 दिसंबर 2022 को लघु सचिवालय में नागरिक संसाधन विभाग बनाया था, जिसमें दो हेल्प डेस्क की व्यवस्था की है। जहां लाभार्थियों को निशुल्क रूप से पीपीपी संबंधित जानकारी दी जा रही है और त्रुटियों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। दिसंबर तक बीपीएल के राशन कार्ड धारक 136445 थे, जबकि अब यह संख्या 160704 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि नई सूची में करीब 20 हजार नए कार्ड धारक शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बिजली निगम के सब डिविजन के अनुसार सत्यापन के आंकड़े
क्षेत्र-अपलोड-लंबित
सब डिविजन शहरी दो: 13937-20946
सीटी भिवानी:14918-2469
तोशाम प्रथम: 30039-27768
बवानीखेड़ा:1794-3228
तोशाम द्वितीय- 16857-12213
सब डिविजन एक: 32651-9107
अधिकारी बोलेे
पीपीपी के सत्यापन के लिए बिजली निगम, श्रम विभाग और आयकर विभाग लगातार कार्य कर रहे है। सरल केंद्र और नागरिक संसाधन प्रबंधन के हेल्प डेस्क पर रोजाना 200 से अधिक लोग पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिमांशु त्यागी, जिला नागरिक संसाधन प्रबंधक।
हमारे पास भी पीपीपी संबंधित सत्यापन का कार्य आया है उसे पूरा करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सत्यापन के लिए रिकॉर्ड भी ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।
- अनुराग सिंह, एसडीओ शहरी सब डिविजन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed