फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: सीवरमैनहोल के समीप मिली पेयजल लाइन की लीकेज, गटर में भी जमा हो गई चार फुट मिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
15 फोटो दिनोद गेट के सीवर में बिना सुरक्षा उपकरणों के ही सफाई के लिए उतरता कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दिनोद गेट क्षेत्र में सड़क किनारे खुदाई के बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टीम को पेयजल लाइन में लीकेज मिली है, पानी की ये लीकेज सीवर मैनहोल के बिलकुल समीप है, जिसकी वजह से सड़क भी धंस गई और पानी के साथ काफी मात्रा में मिट्टी भी सीवर के अंदर चली गई। जिसे निकालने के लिए बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी गहरे सीवर में उतारे गए। सीवर के अंदर मिट्टी व अन्य गंदगी निकालने में लगे कर्मचारियों के पास सुरक्षा के भी कोई उपकरण नहीं हैं, ऐसे में उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है। दूसरे दिन भी दिनोद गेट क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा वहीं गड्ढ़ा खोदने से आसपास के दुकानदारों के लिए भी परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

दिनोद गेट क्षेत्र पर पेट्रोल पंप समीप ही पेयजल लाइन की लीकेज का पता लगा है। यहां पर पाइप में काफी अर्से से पानी की लीकेज हो रही है, जिसकी वजह से सड़क के नीचे की मिट्टी भी खिसककर पास में बने सीवरमैनहोल में जाती रही और सडक़ भी धंस गई। रविवार को कर्मचारी लीकेज ठीक करने के साथ साथ सीवर मैनहोल में गिरी मिट्टी व अन्य गंदगी की सफाई कराने में जुटे रहे। कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण के ही सीवर के अंदर उतारा गया। इन कर्मचारियों के सिर पर हेलमेट की बजाए कोविड के दौरान इस्तेमाल होने वाली पॉलिथिन की एक नॉन वुवेन की टोपी थी। जिसमें न तो गंदे पानी से बचाव था न ही किसी भारी चीज के टकराने पर कोई सुरक्षा। ऐसे में कर्मचारियों को जोखिम उठाकर सीवर मैनहोल के अंदर उतरने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि वहां पर कंपनी के अधिकारी और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सात फुट गहरी खोदाई से आसपास के दुकानदारों को भी बन रही परेशानी
दिनोद गेट क्षेत्र पर आसपास के दुकानदारों को भी जेसीबी से सात फुट तक गहरी खोदाई कराए जाने से परेशानी बन रही है। क्योंकि वहां पर अभी भी पाइप लाइन से पानी की लीकेज नहीं थम रही है। जबकि सीवर मैनहोल की सफाई के लिए भी आसपास काफी मिट्टी हटाई गई है। जिससे उनकी दुकानों पर ग्राहक तक नहीं आ रहे हैं वहीं आने जाने में भी परेशानी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी बाधित रहा यातायात, सोमवार को फिर लगेगा जाम
रविवार को हालांकि वाहनों की ज्यादा आवाजाही नहीं थी, मगर फिर भी यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को शहर के सरकुलर रोड पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में दिनोद गेट क्षेत्र में फिर से जाम के हालात बनेंगे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भी यहां तैनात किया है।

अधिकारी
दिनोद गेट क्षेत्र पर पानी की पाइपलाइन की लीकेज मिली है, जिसे ठीक कराने कराया जा रहा है वहीं सीवर मैनहोल पर भी लगातार काम चल रहा है। यहां पर दिल्ली की कंपनी के कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनके पास खुद के संसाधन और उपकरण हैं, इस कार्य में हमारा ज्यादा दखल नहीं है।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता शहरी सीवरेज शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed