फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: अवैध हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
06 फोटो पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार का आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुलिस ने दादरी गेट के समीप से एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन व छह कारतूस बरामद किए है। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान गांव ढाणा लाडनपुर निवासी परमानंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि एंटी व्हीकल थैफ्ट टीम के इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ गश्त के दौरान हनुमान गेट चौक पर मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए दादरी गेट के समीप खड़ा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हथियार बेचने व खरीदने का काम करता है। वह ये हथियार कोंट रोड निवासी संदीप से 50 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed