फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: अन्य प्रांतों के 92 स्कूलों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे दिलाई 129 विद्यार्थियों की हरियाणा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अन्य प्रांतों के बोर्डों से जुड़े 92 स्कूलों से 129 परीक्षार्थियों की फर्जी दस्तावेजों के सहारे बारहवीं की परीक्षा दिलाने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जिसमें अन्य प्रांतों के बोर्ड भी फर्जी मिले हैं। मामला शैक्षणिक सत्र अप्रैल 2021 कोविड के दौरान का है, जिस सत्र में बिना परीक्षा के ही परीक्षार्थियों का रिजल्ट बोर्ड ने जारी किया था। इस संबंध में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी में 92 स्कूलों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने वाले 129 विद्यार्थियों पर भी धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। वहीं बोर्ड अधिकारियों ने इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षा शैक्षिक सत्र अप्रैल 2021 में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर परीक्षार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश देकर बोर्ड की परीक्षा में अपीयर करा डाला। अप्रैल 2021 में कोविड महामारी के कारण हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हुआ था। सभी अभ्यर्थियों को वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा में सभी विषयों के अंतर्गत सम्मिलित होने पर बिना परीक्षा के ही उनका परीक्षा परिणाम बोर्ड ने घोषित कर दिया था। जिसके बाद अन्य राज्यों के बोर्डों से पास की गई परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जांच की तो दस्तावेज ही फर्जी मिले। नियम के अनुसार तो संबंधित बोर्डों द्वारा परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाना चाहिए था। लेकिन बोर्डों और स्कूलों ने भी ऐसे परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की कोई जांच तक नहीं की।
विज्ञापन

बोर्ड सचिव ने अपनी शिकायत में यह भी आशंका जताई है कि गिरोह भी हो सकता है जो फर्जी बोर्ड के सहारे फर्जी स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रलोभन देकर उनका आर्थिक शोषण कर भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। वहीं, शिक्षा बोर्ड ने फर्जी दस्तावेज मिलने वाले विद्यार्थियों का बारहवीं का परीक्षा परिणाम भी रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये फर्जी बोर्ड आए सामने
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अप्रैल 2021 में देने वाले परीक्षार्थियों के दस्तावेजों की जांच में कई बोर्ड भी फर्जी पाए गए हैं। शिक्षा बोर्ड ने 31 फर्जी बोर्डों की सूची भी पुलिस को सौंपी है। जिसमें हरियाणा काउंसलिंग आफ ओपन स्कूलिंग, उत्तर प्रदेश स्टेट ओपन बोर, सेकेंडरी एजुकेशन आफ भिवानी, ग्रामीण मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान, उर्दू एजुकेशन बोर्ड न्यू दिल्ली, हरियाणा स्टेट ओपन बोर्ड आफ स्कूलिंग, काउंसिल आफ सेकेंडरी एजुकेशन मोहाली, राजकीय इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग उत्तर प्रदेश लखनऊ, यूपी बोर्ड आफ मदरसा एजुकेशन लखनऊ, बोर्ड आफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली, आल इंडिया काउंसिल आफ सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली, असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड, बिहार बोर्ड आफ ओपन स्कूलिंग एग्जामिनेशन पटना, बोर्ड आफ स्कूल टेक्निकल, बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली, बोर्ड आफ सेकेंडरी सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन अलीगढ़ यूपी, सेंटर बोर्ड आफ हाई एजुकेशन इंटरमीडिएट एजुकेशन, काउंसिल आफ ओपन स्कूल एजुकेशन राजस्थान, काउंसिल आफ स्कूल टेक्निकल एजुकेशन भिंड एमपी, इंडियन बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन, इंद्रा गांधी बोर्ड आफ हाई स्कूलिंग इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन दिल्ली, इंटरमीडिएट काउंसिल आफ सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली, झारखंड स्टेट ओपन स्कूल रांची, महाराष्ट्रा बोर्ड आफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, मुंबई हिंदी विद्यापीठ, प्रारंभिक शिक्षा पुनत: प्रमाणपत्र, रूरल इंस्टीच्यूट आफ ओपन स्कूलिंग, संघाल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, द बोर्ड आफ हायर एजुकेशन न्यू दिल्ली, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल दिल्ली, उत्तराखंड बोर्ड आफ हाई स्कूल इंटरमीडिएट एजुकेशन देहरादून के नाम शामिल हैं।

अधिकारी बोले
मामला अप्रैल 2021 कोविड के दौरान का है। इस दौरान अन्य राज्यों के बोर्डों से संबंद्धता रखने वाले स्कूलों ने बोर्ड से विद्यार्थियों की बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उस वर्ष कोविड की वजह से परीक्षा नहीं हुई थी और परिणाम जारी कर दिया था। दस्तावेजों की जांच में ये मामला उजागर हुआ था। जिसकी शिकायत पुलिस को दी थी। जिसमें बोर्ड भी फर्जी पाए गए और दस्तावेज भी फर्जी थे।
-कृष्ण कुमार, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed