फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: पुलिस ने चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान, इनामी आरोपी सहित 27 को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
04 फोटो नाइट डोमिनेशन के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे से लेकर सुबह चार बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के जरिए पुलिस ने विभिन्न मामलों जैसे शराब तस्करी, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस वाहनों की चैकिंग की और नियम के विरूद्ध पाने पर उनके चालान किए।
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गश्त व नाकाबंदी की गई। इस अभियान में जिला की 80 प्रतिशत फोर्स नाकाबंदी में रही। वहीं, अभियान में 177 चेकिंग पार्टियां ने जिले में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। अभियान के तहत प्रत्येक थाना के क्षेत्र अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक अफसर थाना, चौकी इंचार्ज व चौकी में तैनात फोर्स रात्रि गश्त, पैदल गश्त व नाकाबंदी में शामिल रही। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व 124 सार्वजनिक स्थानों को गहनता से चेक किया। पुलिस द्वारा 1,693 वाहनों की चैकिंग की और 39 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा पुलिस ने 14 व्यक्तियों पर बिना लाइसेंस के अवैध शराब रखने या फिर शराब पिलाने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की और उनके पास से 72 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसी प्रकार पुलिस ने जुआ व सट्टा खेलने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 27,080 रुपये बरामद किए। वहीं, एक युवक को नशीले पदार्थ के सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार देशी पिस्तौल, छह कारतूस बरामद किए। नाइट डोमिनेशन के दौरान सीआईए स्टाफ ने पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। वहीं, इस दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर शहर भिवानी से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिल को बरामद किया है। इस अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ भिवानी ने बडेसरा हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस प्रकार पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। आमजन से अपील है कि जिला भिवानी की आम नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस मदद के लिए संबंधित थाने, चौकी व जिला पुलिस कंट्रोल रूम या 112 डायल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed