{"_id":"63cc3bc7f2f3ac3158205427","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr6529712128-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में शनिवार को करीब 18 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव जमालपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था और मजदूरी करता था।
मृतक के चाचा के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले के तहत कार्रवाई की और भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के चाचा ने बताया कि उसका करीब 18 वर्षीय भतीजा संदीप 20 जनवरी को घर से निकला था। वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।
उन्होंने बताया कि 21 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी संदीप जमालपुर-भुरटाना रोड़ के साथ लगते एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो संदीप फंदा पर लटका हुआ मिला। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा ले शव को नीचे उतारा। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मृतक के चाचा के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।