फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

Bhiwani News: प्रार्थना सभा में लोगों को भाईचारे का संदेश दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
15 फोटो क्रिसमस डे पर आकर्षक ड्रेस में यक्ष और स्मृद्घि। संवाद - फोटो : Bhiwani
फोटो: 15 से 18 तक
विज्ञापन

क्रिसमस : प्रार्थना सभा में दिया भाईचारे का संदेश
बैप्टिस्ट चर्च घर में प्रकाश मसीह ने मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया
-यीशु से प्रार्थना कर कैंडल जलाकर मनोकामना की
-मुख्य चर्च घर के बाहर सुरक्षा के भी किए कड़े प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। क्रिसमस डे पर रविवार को नया बाजार स्थित बैप्टिस्ट चर्चघर में प्रकाश मसीह पास्टर की अध्यक्षता में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को प्रकाश मसीह ने भगवान यीशु और आपसी भाईचारे का संदेश दिया और मानवता की भलाई के लिए काम करने का आह्वान किया।
प्रार्थना सभा सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई जो दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक चली। इस मौके पर साइमन जोशुआ व चन्द्रसेन खजांची ने भी लोगों को क्रिसमस की बधाई दी और विश्व कल्याण की कामना की। प्रार्थना सभा के दौरान नया बाजार के मुख्य चर्चघर के बाहर सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए और पुलिस बल भी तैनात रहा। लोगों ने चर्च घर में क्रिसमस ट्री का दीदार किया। वहीं, कैंडल जलाकर मनोकामना की। इसी तरह सेवा नगर में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया। वहीं एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। बच्चों ने भी सेंटा क्लाज की आकर्षक पोशाक पहनकर गिफ्ट बांटे।
विज्ञापन

-----------------
फोटो: 38
क्रिसमस डे मनाया
बवानीखेड़ा। कस्बे के रेनबो इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को क्रिसमस डे पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में बच्चों ने इस उपलक्ष्य में हर विषय से संबंधित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन निदेशक पवन मेहता, एडवोकेट राजकुमार, समाजसेवी संजय चावला, स्कूल प्रिंसिपल सोनिका ढींगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed