{"_id":"63713ebf07a53c0f357d1b6d","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr64702821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर सेना भर्ती: 3000 युवाओं को भर्ती में बुलाया, पहुंचे 1500 ही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर सेना भर्ती: 3000 युवाओं को भर्ती में बुलाया, पहुंचे 1500 ही
विज्ञापन
06 फोटो भीम स्टेडियम में सेना भर्ती के लिए पहुंचे युवाओं की मेडिकल चेकअप करते सेना के अधिकारी। विज?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भीम स्टेडियम में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 25 नवंबर तक चलेगी। भर्ती रैली के लिए रोजाना ढाई से तीन हजार युवाओं का बुलाया जा रहा है, जिनमें से करीब 1500 युवा ही रविवार को पहुंचे। रैली में रविवार को नारनौल व अटेली तहसील के युवाओं ने भाग लिया। रात को ठहरने की जगह नहीं मिलने के कारण युवा अपने परिजनों के साथ देर रात ठिठुरन भरी सर्दी के बीच अलाव के सहारे रात बैठकर बिताते नजर आए। अल सुबह करीब तीन बजे से युवा भर्ती रैली में भाग लेने के लिए पंक्ति में खड़े हो गए, इस दौरान अधिक ठंड होने के कारण युवा ठिठुरते नजर आए।
शनिवार को हुई भर्ती रैली में महेंद्रगढ़ जिले के दो तहसील सतनाली व महेंद्रगढ़ के चयनित युवाओं का मेडिकल किया। रविवार को दूसरे दिन भर्ती रैली में महेंद्रगढ़ जिले के तहसील नारनौल और अटेली के युवाओं ने भाग लिया। युवाओं को सबसे पहले दौड़ में भाग लेना होता है। दौड़ में सफल होने के बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। भिवानी में हो रही इस रैली में लगभग 31 हजार युवकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है और उनमें से प्रतिदिन लगभग ढाई से तीन हजार रोज कैंडीडेट बुलाए गए हैं। एक दिन पूर्व जोनल भर्ती अधिकारी भर्ती जोन अंबाला द्वारा पूर्ण भर्ती रैली स्टाफ को संबोधित किया। प्रतिस्पर्धा भर्ती प्रक्रिया को उपस्थित और नामित क्षेत्रीय भर्ती अधिकारियों दोनों ने देखा। सेना भर्ती में प्रतिबंधित दवाओं के उपयोग को रोकने के लिए सेना का खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। वहीं, स्टेडियम से बाहरी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात रहे।
सोमवार को नांगल चौधरी व कनिना तहसील के युवा लेंगे भाग
सोमवार को नांगल चौधरी व कनिना तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 15 व 16 नवंबर को जिला रेवाड़ी के अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 15 नवंबर को रेवाड़ी तहसील के युवा व 16 को कोसी व बावल तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 17 नवंबर को चरखी दादरी जिला की तहसील बौंदकलां, चरखी दादरी व बाढड़ा के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
विज्ञापन
भिवानी जिला की 18 नंवबर से भर्ती शुरू
नवंबर 18 व 19 को जिला भिवानी के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू, दादरी, बाढड़ा व बहल तहसील के युवा 18 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। इसी प्रकार 19 नवंबर को भिवानी व सिवानी तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
अधिकारी बोले
भिवानी में भर्ती रैली 12 नवंबर 2022 को शुरू हुई। महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल और अटेली तहसील के उम्मीदवारों ने अग्निवीर जीडी श्रेणी में भाग लिया। लगभग आधे उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।
- आनंद साकले, निदेशक कर्नल, सेना भर्ती रैली कार्यालय चरखी दादरी।