{"_id":"634c5df00f51de617e7a6e6b","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr6448191178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर इस बार शहर में आतिशबाजी की नहीं होगी स्टॉलों पर बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर इस बार शहर में आतिशबाजी की नहीं होगी स्टॉलों पर बिक्री
विज्ञापन
26 फोटो सराय चौपटा बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। दीपावली पर इस बार शहर व जिले भर में पटाखा व आतिशबाजी नहीं होगी और पटाखा बिक्री के लिए स्टॉलें भी नहीं सजेंगी। पिछली बार की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने पटाखा बिक्री को लेकर स्टॉल लगाने का लाइसेंस नहीं दिया है। इतना ही नहीं नगर परिषद व संबंधित विभागों के साथ गुप्तचर और पुलिस विभाग भी अवैध पटाखा बिक्री पर कड़ी निगरानी रखेगा। अब तक तोशाम व भिवानी में अवैध पटाखों की भी खेप बरामद हो चुकी है। वहीं त्योहार पर बाजार भी सज उठे हैं। जिला प्रशासन भी इस बार आतिशबाजी रहित दीपावली बनाने का संदेश दे रहा है।
कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद इस बार की दीपावली भी विस्फोटक पटाखों से रहित मनेगी। पिछली दो दीपावली कोरोना संक्रमण के दौरान ही बीत गई। सामुदायिक दूरी जरूरी के फार्मूले के बीच त्योहार भी अपनों से दूर ही बीता। मगर अब एक बार फिर दीपावली का आगाज त्योहारी रौनक से हो गया है। लेकिन एनजीटी ने इस बार विस्फोटक पटाखे चलाने की भी अनुमति नहीं दी। इसी को लेकर जिला प्रशासन ने भी शहर व कस्बाई इलाकों के बाजारों में पटाखा बिक्री को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार का कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है। वहीं अवैध रूप से गली-कूचों और घरों के अंदर बिना अनुमति बेचे जा रहे पटाखों पर भी प्रशासन व गुप्तचर विभाग के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापामार कार्रवाई की जा रही है।
पटाखों से बढ़ जाता है 400 के पार एक्यूआई
दीपावली व इसके आसपास आतिशबाजी व पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण भी बढ़ जाता है। सामान्य तौर पर भिवानी का एक्यूआई 50 से 100 के बीच में ही बना रहता है, मगर दीपावली के बाद ये एक्यूआई 400 के पार हो जाता है। इसकी वजह से सांस के रोगियों, आंखों में जलन, त्वचा रोगियों की संख्या भी नागरिक अस्पताल की ओपीडी में बढ़ जाती है।
विज्ञापन
चोरी छिपे बिक रहे हैं शहर में पटाखे
दीपावली नजदीक आ रही है तो इसी के साथ पटाखा बिक्री भी जोर पकड़ रही है। चोरी छिपे पटाखों की बिक्री शहर में भी हो रही है। कई जगह पटाखे बेचे जा रहे हैं। ऐसी जगहों की टोह में पुलिस प्रशासन भी हैं, जहां पटाखे बिक्री हो रहे हैं। इसकी सूचना के लिए भी पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अवैध पटाखा बिक्री से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को मुहैया कराए। जिस पर तुरंत कार्रवाई होगी। लेकिन फिर भी अवैध पटाखा बाजार अपना कारोबार कर रहा है। वहीं दिल्ली से दीपावली से एक माह पहले ही पटाखों की खेप यहां पहुंच चुकी है।
तोशाम में भी पकड़ा 28 क्विंटल पटाखों की अवैध खेप
शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने तोशाम में एक घर से अवैध पटाखों की 28 क्विंटल खेप बरामद की थी। पुलिस ने एक आरोपी को भी मौके से पकड़ा था। इस खेप को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की थी। वहीं अन्य जगहों पर भी इस तरह की कार्रवाई की गई। मगर फिर भी पटाखा बिक्री बंद नहीं हो रही है।
दीपावली खुशियों का पर्व हैं, इसे हम सबको मिलकर आपसी सौहार्द और मिठाइयों की मिठास के साथ मनाना चाहिए। कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार ऐसा मौका है जब लोग एक दूसरे के साथ खुलकर दीपावली की खुशियां साझा कर पाएंगे। जिला प्रशासन भी शहरवासियों व जिला वासियों को दीपावली पर खुशियां बांटने और एक दूसरे के साथ मेलजोल बढ़ाने के संदेश के साथ दीपावली मनाए जाने का आह्वान कर रहा है।
-संदीप अग्रवाल, एसडीएम भिवानी।
प्रशासन ने अबकी बार पटाखों और आतिशबाजी बिक्री की अनुमति नहीं दी है। इसी के साथ पटाखा बिक्री को लेकर भी कोई स्टॉल नहीं लगेगी और न ही किसी प्रकार का लाइसेंस जारी किया जाएगा। हम सब लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि पटाखा रहित दीपावली बनाएं।
-सत्येंद्र मोर, उप प्रधान नगर परिषद भिवानी।