{"_id":"634c5bc4b2904d45bd461202","slug":"bhiwani-news-bhiwani-news-hsr6448186124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल परिवारों को ढाई किलो गेेहूं के साथ मिलेगा ढाई किलो प्रति सदस्य बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल परिवारों को ढाई किलो गेेहूं के साथ मिलेगा ढाई किलो प्रति सदस्य बाजरा
विज्ञापन
भिवानी। जिले के एक लाख 37 हजार 565 पात्र परिवारों के पांच लाख 95 हजार 624 सदस्यों को नवंबर से गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा। इसके लिए डबलएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को 17 किलो बाजरा और 18 किलो गेहूं मिलेगा। जबकि बीपीएल और प्राथमिक परिवारों को ढाई किलो गेहूं के साथ ढाई किलो बाजरा प्रति सदस्य के हिसाब से दिया जाएगा।
इसी के साथ पात्र परिवारों को राशन डिपो पर दो रुपये किलो गेहूं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में पहले की भांति मिलेगा, जबकि साथ में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में नवंबर और दिसंबर तक मुफ्त राशन भी मिलेगा। त्योहारी सीजन में पात्र परिवारों के घर सरसों तेल का तड़का तो नहीं लगेगा, मगर उसके नाम की सब्सिडी भी शायद नहीं मिलेगी। क्योंकि अधिकतर परिवारों के खाते में अभी तक सरसों तेल की ढाई सौ रुपये की सब्सिडी नहीं आई है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा जिले के 444 सरकारी राशन डिपो पर एक लाख 36 हजार 565 परिवारों को हर माह रियायती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन डिपो पर पात्र परिवारों की डबल एलोकेशन जारी की गई है। जिसमें डबलएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों को 35 किलोग्राम गेहूं के साथ प्रति सदस्य पांच किलो अतिरिक्त गेहूं दिया जाना है, मगर नवंबर में बाजरे का भी वितरण होगा। इसके लिए डबलएवाई श्रेणी के पात्र परिवारों के लिए 35 किलोग्राम गेहूं की जगह 17 किलो बाजरा व 18 किलो गेहूं निर्धारित किया है।
विज्ञापन
इस लिहाज से डबल राशन की बात करें तो इस श्रेणी के परिवारों को नवंबर में 34 किलोग्राम बाजरा और 36 किलोग्राम गेहूं मिलेगा। इसमें सिर्फ 35 किलोग्राम अनाज का ही भुगतान डिपो पर करना पड़ेगा, जबकि आधा राशन मुफ्त में मिलेगा। स्टेट बीपीएल और सेंट्रल बीपीएल परिवारों के साथ साथ प्राथमिक परिवारों को ढाई किलो गेहूं और ढाई किलो बाजरा प्रति सदस्य के हिसाब से दिया जाएगा। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी नवंबर में डबल राशन मिलना है तो प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं और पांच किलो बाजरा प्रति सदस्य के हिसाब से मिलेगा। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी पहले से मिल रहे राशन का ही भुगतान करना होगा, जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन मुफ्त दिया जाएगा।
ये है जिले में गरीब परिवारों की स्थिति
श्रेणी परिवार सदस्य
स्टेट बीपीएल- 24669- 110526
सेंट्रल बीपीएल- 24030- 108863
एएवाई- 13937- 56690
प्राथमिक परिवार- 73925- 319845
---------------------------------------
नवंबर और दिसंबर में जिले के पात्र परिवारों को राशन की डबल सप्लाई दी जाएगी। डिपो पर एक किलो चीनी भी बीपीएल परिवारों को मिलेगी। नमक का वितरण नहीं होगा। गेहूं के साथ-साथ नवंबर से पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में बाजरे का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए रिलीज ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।
-मुकेश कुमार, एएफएसओ, भिवानी पीआर सेंटर
नागरिक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग भिवानी।