फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

सेब की पेटियों के अंदर 4440 शराब बोतल ले जा रहे ट्रक चालक को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
18 फोटो सिवानी पुलिस द्वारा अवैध शराब सहित पकड़ा व्यक्ति। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुलिस ने सेब की 96 पेटियों के नीचे 4440 बोतल ले जा रहे एक ट्रक चालक को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शराब के एक चक्कर ले जाने के 50 हजार रुपये दिए जाते थे। वहीं पुलिस ने उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस थाना निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक जगदीश की टीम ने गांव बुद्धशैली के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में सेब की पेटियों के नीचे भारी मात्रा में बिना परमिट अंग्रेजी शराब भरकर राजस्थान के लिए ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 96 पेटी सेब हटाए तो इसके बाद पुलिस को ट्रक के अंदर अंग्रेजी ब्रांड के विभिन्न टैग की 4440 बोतल बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक की पहचान सलीम वासी बिकरनी कोटडा उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई। आरोपी सलीम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि यह सेब व शराब चंडीगढ़ से भरकर आबू रोड राजस्थान के लिए चला था। आरोपी चालक से प्राप्त बिल्टी पर महाराष्ट्र का पता दर्शाया गया है। आरोपी चालक ने बताया कि उसे गाड़ी में शराब लेकर जाने के प्रत्येक चक्कर के लिए 50 हजार रुपये मिलते हैं। पुलिस ने आरोपी से ट्रक भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed