फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा का मौसेरा भाई अवैध हथियार के साथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
26बी फोटो फेसबुक पर बनाई गई टीनू हरियाणा के नाम की विभिन्न आईडी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने लॉरेंस बिर्श्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा की मौसी के लड़के को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने चोरी की बाइक के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। सीआईए टीम ने तीनों आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस व एक चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी हथियार के बल पर वाहन चोरी, मोबाइल फोन व नकदी छीनने की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ सीआईए को विशेष निर्देश दिए हैं। इसी के तहत भिवानी सीआईए प्रथम के इंचार्ज निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व की टीम इंचार्ज एएसआई प्रीतम सिंह ने मिनी बाईपास पर कोंट की तरफ से आ रहे तीन युवकों को जांच के लिए रोका। पुलिस ने तीनों से वाहन के कागजात मांगे, मगर उनके पास कोई कागजात नहीं मिला। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने अपाचे बाइक फरवरी में हनुमान गेट से चोरी की थी। आरोपियों की पहचान आशीष वासी आंबेडकर कॉलोनी, आकाश शांति नगर निवासी व आकाश हनुमान गेट वासी के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी आशीष से एक देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी आकाश शांतिनगर से दो कारतूस बरामद किए। आरोपी आकाश हनुमान गेट से चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि अवैध पिस्तौल उसने अपने मौसी के लड़के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा से मंगवाई थी। इस पिस्तौल को टीनू हरियाणा के कहने पर एक व्यक्ति आरोपी आशीष को देकर गया था। आरोपी आशीष अवैध हथियार मंगाकर हथियार के बल पर वाहन चोरी, रुपये व मोबाइल फोन लूट की वारदात को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अपराधों का हुआ खुलासा
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरवरी में सुबह करीब चार बजे एक बाइक रोहतक गेट से चोरी की थी। बाइक चोरी करने के बाद पुराना बस स्टैंड के पास सुबह पांच बजे एक रेहड़ी चालक से हथियार के बल पर 4100 रुपये व फोन छीना था। फरवरी में हनुमान गेट शुकलान ढाणी की गली से रात को अपाचे बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने मार्च 2022 में चोरी की बाइक अपाचे पर सवार होकर बावड़ीगेट के पास से तीन रेहड़ी चालकों से मारपीट कर रुपये व चांदी की चेन छीनी थी। मार्च में ही चोरी की अपाचे बाइक से बड़ चौक के पास एक सब्जी रेहड़ी चालक से सुबह चार बजे एक फोन व चार हजार रुपये छीने थे। आरोपियों ने सितंबर में रेलवे स्टेशन की पार्किंग के पास एक बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed