फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

इतिहास की नवीन पुस्तकों में सरस्वती-सिन्धु सभ्यता का विस्तार से वर्णन: प्रो. जगबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
26 फोटो हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड में इतिहास की अंग्रेजी भाषा की पुस्तक का विमोचन करते चेयरमै? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक स्वाधीन और संप्रभु राष्ट्र के नागरिकों को विशेष तौर पर भावी पीढ़ी के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे अपनी विद्यालयी शिक्षा के दौरान ही इतिहास की घटनाओं को वस्तुपरक ढंग से समझें। इतिहास की इन नवीन पुस्तकों में सरस्वती-सिंधु सभ्यता को विस्तार से वर्णित किया गया है। इसके अलावा आजादी की लड़ाई में हरियाणा के योगदान पर भी इन पुस्तकों में विस्तार से जिक्र किया गया है। पुरानी पुस्तकों में कुछ चुनिंदा विषयों पर ही फोकस रखा गया था।
विज्ञापन

ये उद्गार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बुधवार को बोर्ड मुख्यालय में इतिहास की नवीन पुस्तकों के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन करते हुए व्यक्त किए। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अभी 9वीं व 10वीं कक्षाओं की अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। इस माह के अंत तक छठी, सातवीं व आठवीं कक्षाओं की पुस्तकें भी प्रकाशित होकर आ जाएगीं। शिक्षा विभाग/बोर्ड द्वारा निर्धारित/प्रकाशित पुस्तकें सभी विद्यालयों में पढ़ाई जानी अनिवार्य हैं। यदि किन्हीं विद्यालयों में इन नियमों की अवहेलना करते हुए दूसरे प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाई जाती हैं तो संबद्धता नियमों के अधीन उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि इन नवीन पुस्तकों में इतिहास का समग्र व व्यापक रूप से उल्लेख किया गया है। पहले की पुस्तकों में सिंधु घाटी सभ्यता से ही भारतीय इतिहास लिखा जाता रहा है, किंतु सरस्वती नदी का उल्लेख नहीं है। नवीन पुस्तकों में सरस्वती-सिंधु सभ्यता को विस्तार से वर्णित किया गया है। प्राचीन विश्व की प्रमुख घटनाओं, विश्व के प्रमुख दर्शन के अलावा मध्यकालीन यूरोप व भारत, ईसाइयत एवं इस्लाम, भारत पर विदेशी आक्रमण, उपनिवेशवाद व साम्राज्यवाद, भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलन के अलावा स्वतंत्र भारत के 50 वर्षों की भी इतिहास की घटनाओं का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगबीर ने आगे बताया कि 9वीं कक्षा की नवीन इतिहास की पुस्तकों में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में हरियाणा की भूमिका का विस्तार से वर्णन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed