फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

‘समाज के हर वर्ग के लिए देवीलाल ने जनकल्याणकारी नीतियों को किया लागू’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
फोटो 41 देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा है कि चौ. देवीलाल ने समाज के किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, बुजुर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर जैसे हर वर्ग के लिए अपने शासनकाल में जनकल्याणकारी नीतियों को लागू किया। चौ. देवीलाल ने काम के बदले अनाज योजना को शुरू किया, जो आज मनरेगा का प्रारूप बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दादरी के हुडा सेक्टर में 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस पर विशाल रैली होगी और दिवंगत नेता की प्रतिमा का अनावरण होगा। इस रैली को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से मिलने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वे हिसार के एयरपोर्ट को जल्द शुरू करवाने के मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मिले थे, ताकि एयरपोर्ट शुरू होने से वहां विकास एवं तरक्की के रास्ते खुल सकें। उन्होंने कहा हिसार एविएशन हब हरियाणा का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो विकास के मामले में प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम करेगा। दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को कैथल और दादरी में चौ. देवीलाल जयंती पर कार्यक्रम होंगे। राजेंद्र लिताणी एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह गोठड़ा ने कहा कि चौ. देवीलाल त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे।
विज्ञापन

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं तथा मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। इस अवसर पर संगठन सचिव राजेश लिताणी, जिला प्रधान विजय सिंह गोठड़ा, राष्ट्रीय सचिव बलदेव घणघस, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, ईश्वर मान, प्रदेश सचिव जितेंद्र शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सिलोचना पोटलिया, अल्का आर्य, रामसिंह वैद, जगदीश धनाना, रविंद्र पटौदी, राजकुमार ओबरा, सुरेश शर्मा, जसवीर जमालपुर, मीडिया प्रभारी सतीश बेनिवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed