फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

पेंशन दे रही टेंशन, बुजुर्ग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
13 फोटो समाज कल्याण विभाग में पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अलग से नियुक्त किए कर्मचा? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नांगल परिवार के बुजुर्ग दंपती होशियार सिंह और सरिया देवी की दिसंबर माह में पेंशन कट गई। अब दोनों पेंशन की टेंशन लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) की खामियों ने 2483 लोगों को पेंशन की टेंशन दे दी है। इनमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग परेशान हैं। दरअसल फैमिली आईडी में परिवार की वार्षिक आय दो लाख से ज्यादा दिखा दी है। इस कारण अब बुजुर्ग, दिव्यांग समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इतना ही नहीं विधवा महिलाओं के पति के नाम की जगह बेटों का नाम आने से उनकी पेंशन भी कट गई है। मंगलवार को फोन पर मैसेज आने के बाद करीब 15 लोग अपनी पेंशन दोबारा ठीक करवाने समाज कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

बीते दिसंबर माह से पेंशन लेने वाले जिले के काफी बुजुर्ग, विधवा महिला, दिव्यांग व अन्य परेशान हैं। कारण है फैमिली आईडी की खामियां। बुजुर्गों की वार्षिक आय ज्यादा दिखा दी है तो विधवा महिलाओं के स्पाउस विकल्प में बेटों का नाम लिख दिया है। जिस कारण उनकी पेंशन बंद हो गई है। अब इन खामियों के लिए वे चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि अब मामला उठने के बाद विभाग की ओर से सभी को मैसेज भेजकर खामियां दूर करने के लिए बुलाया जा रहा है। विभाग की ओर से फिलहाल 146519 लोगों को विभिन्न तरह बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांगता, लाडली योजना आदि के तहत पेंशन दी जा रही है।
विज्ञापन

इनकी कटी पेंशन
बीते दिसंबर माह के बाद से 2483 लोगों की पेंशन काटी जा चुकी है। जिनमें सबसे अधिक बुजुर्ग 1676 है। 657 विधवाओं, 51 लाडली स्कीम, 61 दिव्यांगों, 22 नॉन स्कूल, 17 एफएडीसी की पेंशन काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में ये है पेंशन धारक
वर्ग संख्या
बुजुर्ग 86363
विधवा 39441
दिव्यांग 8528
एफएडीसी 9809
लाडली स्कीम 1877
स्कूल नहीं जाने वाले दिव्यांग बच्चे 498
------------
मैं 71 वर्ष की हूं। मेरी नौ माह से पेंशन नहीं आ रही है। ये भी नहीं बताया गया कि आखिर क्यों काट दी गई है। वह अभी जिंदा है तो उसे पेंशन मिलनी चाहिए। पहले मिलती थी मगर नौ माह से बंद कर दी गई है।
-बुजुर्ग रेशमा देवी, सिवानी
---------
सालों से मैं विधवा पेंशन ले रही हूं मगर पिछले चार माह से मुझे पेंशन नहीं दी जा रही। जिस कारण मुझे काफी परेशानी आ रही है। मैं पेंशन के सहारे ही अपना गुजारा करती हूं। कृपा रिकॉर्ड चेक कर मेरी पेंशन दोबारा शुरू करवाई जाए।
-कृष्णा देवी, देवसर
----------
मेरे बेटे प्रवीण की एक साल पहले पेंशन बंद कर दी गई। वह दिव्यांग है और परिवार पहचान पत्र में गलत आय लिख दी गई। अब चक्कर काट-काटकर परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाई है। अब बेटे की पेंशन दोबारा शुरू करवाने के लिए चक्कर काट रही हूं।
-दर्शना कुमार
जिनकी पेंशन कटी है, उनकी ठीक की जा रही है। पात्रों को फोन कर, मैसेज कर बुलाया जा रहा है। क्षेत्र से भी डाटा एकत्रित किया जा रहा है। सभी पात्रों की पेंशन दोबारा शुरू की जाएगी। अब नंबर सार्वजनिक होने के बाद काफी फोन आ रहे हैं और हम उनकी समस्याओं का समाधान कर उनकी पेंशन दोबारा शुरू करने के प्रयास कर रहे हैं।

-सरफराज खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी
हर गांव में कैंप लगाकर पात्रों की पेंशन शुरू करेगा विभाग : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि समाज कल्याण विभाग हर गांव में कैंप लगाकर पात्रों की पेंशन शुरू करेगा। यह बात मंगलवार को देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान जिन बुजुर्गों की पेंशन कटी है, उनकी पेंशन फिर से शुरू करवाने के लिए हेल्प डेस्क का भी शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. देवीलाल ने ही बुजुर्गों के लिए पेंशन की शुरूआत करवाई थी। अब इस स्कीम में डिजीटाइलेजशन के कारण कुछ कमियां आ गई थीं, जिसको दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed