फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

खुद को कमांडेंट बता सशस्त्र सीमा बल के जवान को लगाई पांच लाख की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। खुद को कमांडेंट बताकर सशस्त्र सीमा बल के एक जवान को पांच लाख रुपये की चपत लगाए जाने का मामला सामने आया है। जवान ने मामले की शिकायत भिवानी पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम पुलिस थाना में दी शिकायत में सोमबीर सिंह ने बताया कि वह सशस्त्री सीमा बल में तैनात है। उसके पास एक फोन आया और उसका नाम लेकर हालचाल पूछने लगा। काफी देर तक बातें हुईं मगर वह कौन है यह नहीं पहचान पाया। उसके कमांडेंट की आवाज जैसी आवाज लगी तो उसने आरोपी से पूछा कि आप डॉ. भरत कुमार बोल रहे हो। उसने हां भर दी और फिर बातें करने लगे। इसी दौरान उसने वेदांता अस्पताल के बारे में पूछा और उसे बताया कि उसके मामा का लड़के का एक्सीडेंट हो गया है और वह वहां दाखिल है। उसके इलाज में आठ-दस लाख रुपये लगेगा। उसकी यूपीआई ट्रांजेक्शन आज की लिमिट खत्म हो गई है। इसलिए कुछ पैसे भिजवा रहा हूं अस्पताल में भेज देना।
विज्ञापन

उसने इसी तरह उसे बातों में लेकर मदद के नाम पर खुद व उसके दोस्तों से एकत्रित कराकर करीब पांच लाख रुपये ट्रांजेक्शन करा लिए। वह अपने कमांडेंट की संकट में मदद करना चाहता था। लेकिन बाद में जब उसने फोन किया तो डॉ. भरत कुमार ने बताया कि उसने कोई पैसा नहीं लिया और इस तरह से फ्रॉड होने पर तुरंत ऑफिस बुलाकर इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर करा दी। जिसके बाद मामले की शिकायत भी पुलिस अधीक्षक को दी। साइबर अपराध पुलिस थाना ने सैनिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के लिए किया था आवेदन, फोन पर विवरण मांग लगाई 1,30000 रुपये की चपत
भिवानी। बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के लिए आवेदन करने वाले एक युवक को सेवाएं चालू कराने के लिए पैसे जमा कराने के लिए फोन आए। जिसके बाद उसे 130000 रुपये की चपत लग गई। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस में दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में वार्ड सात निवासी छत्रपाल सिंह ने बताया कि उसने फेसबुक पर आए एक लिंक के माध्यम से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed