फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

धोखाधड़ी कर दो महिलाओं के बैंक खातों से ठगे 68 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
लोहारू। लोहारू इलाके में इन दिनों लोगों की लापरवाही के कारण ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बार बदमाशों ने दो महिलाओं का शिकार बनाते हुए शहर के वार्ड न. 9 निवासी एक महिला के क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी करके 25250 रुपये निकाला जबकि फरटिया निवासी महिला को प्रलोभन देकर 42749 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। दोनों ही मामलों में लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड न. 8 निवासी महिला प्रीति गोयल ने बताया कि उसने एक बैंक से क्रेडिट कार्ड ले रखा है। एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया कि मैंने कोई सुरक्षा प्लान एक्टिवेट करवाया है, जिसका 2500 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन मैंने कोई प्लान एक्टिवेट नहीं करवाया था। व्यक्ति ने प्लान डिएक्टिवेट करने के लिए एक ओटीपी भेजा जो मैंने उस व्यक्ति को बता दिया। इतने में महिला के बैंक खाते से 25,250 रुपये की राशि निकाल ली गई। इसके तुरंत बाद व्यक्ति का फोन भी स्वीच ऑफ हो गया। बहरहाल लोहारू थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने लोगों से इस प्रकार के साईबर क्राइम से बचने केे लिए फोन पर आया हुआ ओटीपी किसी भी अनजान व्यक्ति को नही बताने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर, फरटिया निवासी अनीशा ने बताया कि उसके पास एक कंपनी के व्यक्ति का फोन आया था और 5050 रुपये की खरीददारी करने पर एक बड़ा गिफ्ट दिए जाने का प्रलोभन दिया था। इसके बाद बदमाश ने महिला को झांसा देकर उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 42749 रुपये की राशि निकाल ली। इसकी शिकायत महिला ने ऑनलाइन साइबर क्राइम डिपार्टमेंट को भी की थी। जिसके बाद लोहारू थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed