फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल से पैर फिसलकर नीचे खड़ी गाड़ी पर गिरा अनुबंधित सफाई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
02 फोटो नागरिक अस्पताल के आपातकाल विभाग में उपचाराधीन सफाई कर्मी अंकित। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल पर रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैर फिसलकर एक अनुबंधित सफाई कर्मचारी नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। कर्मचारी के काफी ऊंचाई से गिरने पर गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं कर्मचारी भी बेसुध हो गया। जिसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भर्ती कराया गया। कर्मचारी की पहचान गांव बलियाली निवासी अंकित के रूप में हुई। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। वहीं सिंचाई विभाग के जेई की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई जो अपनी गर्भवती पत्नी को नागरिक अस्पताल लेकर आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अंकित स्वीपर के पद पर पिछले तीन सालों से भिवानी नागरिक अस्पताल में कार्यरत है। अंकित के पिता गांव बलियाली निवासी शीशपाल व उनके साथी दीपक ने बताया कि अंकित अपने मां और बेटे की मृत्यु के बाद निराश व परेशान रहता है। दो वर्ष पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी व तीन माह पहले उसके नवजात शिशु की मृत्यु हो गई थी। भिवानी नागरिक अस्पताल की चौथी मंजिल पर काम करने के दौरान जब वह गिरा तो नीचे एक कार खड़ी हुई थी, जिसके शीशे पर गिरा और शीशा चकनाचूर हो गया। इसी दौरान लोगों ने उसे तुरंत संभाला और आपात विभाग में दाखिल करवाया गया, उसके बाद से अंकित बेहाश है।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
सुबह हमें सूचना मिली कि स्वीपर का कार्य करने वाले बलियाली गांव का अंकित अस्पताल की चौथी मंजिल से पैर फिसलने के कारण नीचे कार पर गिर गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घायल के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। परिजनों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना पुलिस भिवानी।
नागरिक अस्पताल में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
नागरिक अस्पताल की वार्डों की तरफ जाने वाली चार मंजिला इमारत पर पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कुछ लोगों ने तो आत्महत्या के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी। जिसमें कुछ अर्से पहले ही एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसकी मौत हो गई थी। उसकी गंभीर हालत में उपचाराधीन बेटी ने भी बाद में दम तोड़ दिया था। वजह घरेलू वजह से परेशान थी। वहीं एक महिला ने भी अपनी बीमारी से परेशान होकर तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगाई थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नागरिक अस्पताल की उस जगह को सुसाइड प्वाइंट भी माना जाने लगा था। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उस रास्ते को ही बंद कर दिया था। मगर अब वार्डों के इस रास्ते को फिर से खोला गया है। जिसके बाद अब फिर से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed