फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

जोहड़ से भैंस को बाहर निकालने के दौरान डूबा व्यक्ति, 11 घंटे बाद मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। गांव बापोड़ा में भैंसों को जोहड़ से निकालने के दौरान एक व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई। डूबने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जोहड़ में शव की तलाश शुरू की, मगर काफी प्रयासों के बाद भी शव नहीं मिला तो पुलिस के गोताखोर बुलाने पड़े। करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव पानी से निकाला। शुक्रवार सुबह शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी राजेश (45) गांव में ही मेहनत-मजदूरी का काम करता था। राजेश पांच बच्चों का पिता था, उसकी तीन बड़ी बेटियां व दो छोटे बेटे हैं। रक्षाबंधन पर वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजेश भैंसों को पानी पिलाने के लिए गांव के जोहड़ पर गया था। काफी इंतजार के बाद भी भैंस पानी से बाहर नहीं आ रही थी तो उसने उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान राजेश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में पहुंच डूब गया। राजेश को तैरना नहीं आता था। पानी में राजेश को डूबता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और राजेश को पानी से बाहर निकालने के लिए तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों को कई घंटों की तलाश के बाद भी डूबे हुए राजेश का पानी में कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस के गोताखोरों ने भी वीरवार देर शाम तक पानी में सर्च अभियान चलाया। रात को अभियान बंद करना पड़ा। जिसके बाद शुक्रवार सुबह फिर से पुलिस के गोताखोर राजेश के शव की तलाश में पानी में करते रहे। करीब 11 बजे राजेश का शव जोहड़ में मिला। जिसके बाद सदर पुलिस उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई विजय ने बताया कि वे तीन भाई हैं। तीनों भाई अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। जबकि राजेश भी अपने पांच बच्चों के साथ अलग रहता था। फिलहाल मृतक के भाई के बयान दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed