फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

पुलिस ने पशु चोर गिरोह के सदस्य को पकड़ा, 27 से अधिक वारदात का हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ भिवानी ने भिवानी व अन्य जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने करीब 27 पशु चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। जिसमें 20 पशुओं की चोरी भिवानी, पांच रोहतक व दो झज्जर में की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। हिसार में एक घर से भी चोरी की वारदात कबूली है।
विज्ञापन

हांसी गेट क्षेत्रवासी रमेश ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि गत 19 अक्तूबर 2021 को शांति नगर बिजली बोर्ड के पीछे बापोड़ा नहर के पास उसके खेत में पशु चोर दो भैंस व एक कटड़ा चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बापोड़ा चौक तोशाम बाइपास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सोनू वासी बडतोली बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे 22 हजार रुपये भी बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed