फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Letter written by Haryana Board to all universities to extend the admission date of universities

Haryana: 66000 बच्चों का एक साल बचाने के लिए बोर्ड ने सभी यूनिवर्सिटी को लिखा पत्र, प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग

Wed, 03 Aug 2022 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 01:28 AM IST
सार

बोर्ड ने यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। यूनिवर्सिटी ही नहीं आईटीआई की तिथि बढ़ाने के लिए भी पत्र लिखा गया है। 12 अगस्त को एक दिवसीय विशेष परीक्षा का परिणाम आएगा। 

विज्ञापन
Letter written by Haryana Board to all universities to extend the admission date of universities
32 फोटो हरियाणा विद्यालय शिक्षाबोर्ड कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में कंपार्टमेंट आने से परेशान विद्यार्थियों के लिए बोर्ड चेयरमैन ने इनका एक साल बचाने के लिए परिणाम जल्दी घोषित करने की तैयारी कर ली है। साथ ही देशभर की यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर कॉलेजों की प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की है। यूनिवर्सिटी ही नहीं आईटीआई की तिथि बढ़ाने के लिए भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च-अप्रैल माह में ली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 66000 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई थी। जिसके बाद इन विद्यार्थियों की बोर्ड ने 31 जुलाई को विशेष परीक्षा ली। यह विशेष परीक्षा इन बच्चों का एक साल बचाने के लिए ली गई थी, ताकि ये विद्यार्थी भी पास होकर कॉलेज, आईटीआई व अन्य शिक्षण संस्थानों में अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें। बोर्ड प्रशासन परीक्षा ले चुका है और जल्द ही परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी में जुटा है। बोर्ड अधिकारियों की माने तो 12 अगस्त को इस विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच कॉलेज, यूनिवर्सिटी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक में प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। ऐसे में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी रिजल्ट आने से पहले आवेदन नहीं कर सकते। ऐसे बच्चों का एक साल बचाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने सभी यूनिवर्सिटी, आईटीआई को पत्र लिखकर प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की है ताकि ये बच्चे भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


75 फीसदी तक पास होने की उम्मीद
कंपार्टमेंट के बाद बोर्ड की ओर से ली विशेष परीक्षा में करीब 66 हजार परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। जिनमें करीब 36 हजार दसवीं कक्षा और करीब 30 हजार बारहवीं कक्षा के रहे। बोर्ड अधिकारियों की माने तो परिणाम करीब 75 फीसदी तक रहने की उम्मीद है। ऐसे में 66 हजार में से करीब 50 हजार तक परीक्षार्थी पास होने की उम्मीद है।


कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा 31 जुलाई को ली जा चुकी है और हम परिणाम भी 12 अगस्त को घोषित कर देंगे। इन बच्चों का एक साल बचाने के लिए सभी यूनिवर्सिटी को पत्र लिखकर प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की गई है। यूनिवर्सिटी के अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक में प्रवेश की तिथि भी बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। -प्रो. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed