फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

जलभराव ग्रस्त गांवों की निकासी तुंरत सुनिश्चित की जाए: उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news
09 फोटो अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जलभराव ग्रस्त गांवों में निकासी तुरंत प्रभाव से हो। उन्होंने सोमवार सांय जिला के जलभराव वाले गांव तालु, धनाना, जताई, मित्ताथल, बडेसरा, मुंढ़ाल कला, मुंढ़ाल खुर्द, बांडाहेड़ी, सुखपुरा आदि का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन गांवों में खेतों में खड़े पानी को निकालने के लिए जितने भी पंपसेट लगाने पड़े, उन्हें लगाया जाए। जलभराव से किसानों की फसल को भारी नुकसान होने की पूरी संभावना बनी रहती है। प्रशासन के पास न तो पंपसेट की कमी है और न ही डीजल की कमी है। यदि आवश्यकता पड़े तो आस-पास के जिलों से भी पंपसेट मंगवाए जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव के कारण लोगों में डायरिया आदि बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इसलिए हर गांव में फॉगिंग करवाने के साथ-साथ लोगों को ओआरएस के पैकेट और अन्य जीवन-रक्षक दवाएं तुरंत प्रभाव से उपलब्ध करवाएं। इसके साथ-साथ एक मेडिकल टीम हर गांव में जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक पानी की निकासी नहीं होती है, तब तक एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए और सभी बेलदार केवल जल निकासी का ही कार्य करें। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पांच अगस्त से पांच सितंबर तक पूरे प्रदेश में गिरदावरी करवाई जा रही है। किसानों की फसल खराबे का आकलन करवाया जाएगा। जिन गांवों में जलभराव के कारण फसलों का नुकसान हुआ है, वहां के किसान इस बाबत संबंधित बीडीपीओ, तहसीलदार व एसडीएम से मिलकर खराबे की जानकारी दें।

इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री चौटाला से अपने क्षेत्र की परेशानियों से अवगत करवाया, जिस पर उप मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र लिताणी, शहरी निकाय प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मान, हल्का अध्यक्ष जगदीश धनाना, राजबीर तालु, जितेंद्र शर्मा, प्रेम धनाना, दिलबाग तालु, अमित ओला, कपूर वाल्मिकी, बलवंत औरंगनगर, सेठी धनाना, यशवीर घणघस, सुनहरी देवी, दीपक सिवाड़ा, अजय कौशिक, संजय कारखल, बलराज चौहान, राजकुमार रतेरा, बिजेंद्र मुंढ़ाल, अंकित मुंढ़ाल, विजय मुंढ़ाल, सतपाल, राजेंद्र कस्वां, यशबीर घनघस, आजाद गिल, प्रेम चांग, प्रदीप कुंडू, शकुंतला परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed