फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news

पूर्व सैनिक की साइकिल के थैले से निकाले एक लाख 42 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
bhiwani news
24 फोटो वारदात की जानकारी पुलिस को देते पूर्व सैनिक भक्तराम। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक से पैसे निकाल नया बाजार में सामान खरीद करने के दौरान एक पूर्व सैनिक की साइकिल पर रखे थैले से एक लाख 42 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें दो युवक नकदी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नकदी चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक रामभगत के घर पर मकान निर्माण का काम चल रहा है। इसीलिए रामभगत मंगलवार सुबह करीब सवा 11 बजे घंटाघर स्थित एसबीआई बैंक में अपने खाते से एक लाख 42 हजार रुपये की नकदी निकालकर साइकिल से नया बाजार होते हुए घर लौट रहा था। नया बाजार में एक दुकान पर वह सामान लेने के लिए रुका। उसने साइकिल पर ही नकदी से भरा थैला छोड़ दिया और दुकानदार से सामान लेने लगा। इसी दौरान दो युवकों ने साइकिल पर रखे थैले से नकदी चोरी कर ली। चोरी की ये वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दे रहे आरोपियों के संबंध में एसबीआई में आकर भी पूछताछ की और बैंक के भी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस के जांच अधिकारी एसआई अशोक ने बताया कि पुलिस ने रामभगत की शिकायत पर नकदी चोरी का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed