फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, Intesting fight in kabbadi Harayana win, pujab lost

रोमांचक मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को हराया

Tue, 01 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा दिवस पर गांव बिलावल में आयोजित ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान हरियाणा ने कांटे के मुकाबले में पंजाब को दो अंक से हराकर एक लाख रुपये का अवार्ड जीता।
मंगलवार को तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बिलावल गांव की चार वर्षीय लड़की अवनी ने किया। रिबन काटने में अवनी का साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की अध्यक्ष पूनम आर्या ने दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पंजाब और हरियाणा की लड़कियों के बीच मैच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 44-44 अंकों की बराबरी पर रही। मैच के निर्णय के लिए दोनों टीमों को अतिरिक्त समय में 05-05 रेड करने का अवसर दिया गया। अंतत: शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रोचक मुकाबले को हरियाणा ने 50-48 के अंतर से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को एक लाख रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के सर्वश्रेष्ठ रेडर और कैचर को इनाम स्वरूप देसी घी के लिए 5100 रुपये दिए गए। प्रतियोगिता में आज और कल पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें हरियाणा के अलावा पंजाब, उड़ीसा, राजस्थान से करीब 30 टीमें हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर प्रायोजक अरूण जांघू, नरमेंद्र जांघू, सरपंच सोमबीर, राजेश, सोमबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed