{"_id":"57659da24f1c1bb26511f8bb","slug":"bhiwani-news-bhiwani-accident-jui-accident-tree-car-accident-youth-dead-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भिवानी जिले के जूई गांव के पास एक पिकअप डाला की टक्कर से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पिकअप डाला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हादसा शुक्रवार सायं करीब पांच बजे हुआ। महेंद्रगढ़ जिला के गांव बारड़ा वासी राजेश अपनी बुआ के घर जूई खुर्द में आया हुआ था। यहां वह 20 वर्षीय मंदीप व विले के साथ गाड़ी से जा रहा था तो अचानक एक पिकअप डाला ने साइड मारी। इसके बाद उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पेट से टकरा गई। हादसे में मंदीप व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन घायलों को रोहतक ले जाने की बजाए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे मगर हिसार पहुंचने से पहले ही मंदीप ने दम तोड़ दिया। घायल राजेश को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लाया गया। मामले में पुलिस ने हादसे के समय गाड़ी में ही सवार जूई खुर्द वासी विले के बयान पर अज्ञात पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। मृतक मंदीप स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। मामले में जूई चौकी से जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि हादसे में मंदीप की मौत हुई है। पिकअप डाला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।