फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, auto bus accident, eight injured, charkhi dadri news

रोडवेज बस और ऑटो की टक्कर में आठ घायल

Fri, 15 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, auto bus accident, eight injured, charkhi dadri news
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : ‌file photo

विज्ञापन
‌भिवानी के चरखी दादरी में दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर की बस और ऑटो की टक्कर हो गई। घटना में ऑटो सवार आठ सवारियां घायल हो गई। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। घायल सवारियों ने बस चालक पर ओवरटेक के बाद अचानक ब्रेक लगाने का आरोप लगाया है तो वहीं रोडवेज अधिकारी सड़क किनारे खड़ी बस से ऑटो टकराने का तर्क दे रहे हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर की बस प्रशिक्षुओं को लेकर बृहस्पतिवार सुबह भिवानी की तरफ जा रही थी। बस को हैवी लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण लेने वाला एक अभ्यर्थी चला रहा था। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायलों ने बताया कि गांव चरखी नहर के समीप पहुंचकर बस चालक ने ऑटो को ओवरटेक किया। महज कुछ मीटर आगे चलते ही बस चालक ने अचानक चालक ने ब्रेक लगा दिए। इस दौरान बस के पीछे चल रहे ऑटो का चालक अचानक ब्रेक लगाने पर संभल नहीं पाया और ऑटो सीधा बस से जा टकराया। घटना में ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी घायल प्रवासी श्रमिक बताए जा रहे हैं और वो मजदूरी करने के लिए गांव चरखी ही जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद रोडवेज कर्मचारी प्रशिक्षुओं की मदद से सभी घायलों को बस में लेकर उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचें। घटना में ऑटो सवार विकेश, विजेंद्र, प्रवीण, धर्मसिंह, होशियार, मुस्लम, मिथुन व विशाल को गंभीर चोटें आई। इनमें से विजेंद्र, प्रवीण व धर्मसिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, घटना के तुरंत बाद रोडवेज अधिकारी भी सिविल अस्पताल पहुंचे। घालय विकेश, विजेंद्र प्रवीण, धर्म सिंह और विशाल राजस्थान, मुस्लम बिहार और मिथुन असम का रहने वाला है। वहीं होशियार सिंह गांव मानकावास का निवासी है।
विज्ञापन


हर आधा घंटे बाद ड्राइविंग सीट पर प्रशिक्षु को बदला जाता है। इसी कारण कर्मचारी ने बस को सड़क किनारे खड़ा करवा रखा था। पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो के ब्रेक नहीं लग पाए और सीधी बस में टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद ऑटो सवार घायलों को प्रशिक्षुओं की मदद से बस में लेकर हमारे कर्मचारी सिविल अस्पताल पहुंचे। फिर भी अगर कही कर्मचारियों की गलती हुई तो दोषीगण पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश रावलधी, रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर इंचार्ज

चरखी के समीप हुए हादसे में आठ लोगों के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली है। इनमें से तीन को पीजीआई रेफर भी किया गया है। फिलहाल जांच अधिकारी बयान दर्ज करने पीजीआई गया है। घायलों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।
देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed