{"_id":"581a45d44f1c1bc13243737a","slug":"bhiwani-news-all-day-smog","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाई रही स्मॉग की चादर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाई रही स्मॉग की चादर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
स्माॅग की फाइल इमेज
- फोटो : Bureau
विज्ञापन
भिवानी शहर और आसपास के इलाके में धूल-धुएं की चादर आसमान पर इस कदर छाई कि दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दृश्यता इतनी कम रही कि वाहन चालकों को अपनी हेड लाइट ऑन करनी पड़ी। स्मॉग की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। आंखों में जलन की शिकायत भी आम रही।
बृहस्पतिवार को सूर्यदेव पूरे दिन ओझल रहे और आसमान में दिन-भर धुआं छाया रहा तो सांय को भी जल्द अंधेरा हो गया। दीपावली के बाद से मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 31 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। दिन-रात के तापमान में तीन डिग्री से पांच डिग्री तक की गिरावट होने से घरों में पंखे, कूलर, एसी बंद होने लगे है। रात व दिन के तापमान में आधे से अधिक का अंतर दर्ज किया गया।
हवा चलेगी तो छंटेगा स्मॉग
दीपावली के बाद पटाखों के कारण व खेतों में धान की पराली जलाने के कारण आसमां में छाया धुआं हवा चलने के बाद ही छंटेगा। दो-चार दिन बाद तेज हवा चलने से धुएं की परत टूटने पर ही सामान्य वातावरण होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डा. अत्तर सिंह ने बताया कि बारूद, धूल के कणों की लेयर जम जाती है। दो से चार दिनों स्मॉग छंट जाने की उम्मीद है। फसलों के लिहाज से सर्दी का आगमन फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण में आंखों में पानी आने, लाल होने, जलन होने की शिकायत बढ़ जाती है। ऐसे में एहतियात बरतते हुए आंखों को नियमित अंतराल पर स्वच्छ पानी से धोते रहे, रगड़े बिल्कुल नहीं। ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयां, एंटीबायोटिक इस्तेमाल करे।
डा. हेमंत, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सामान्य अस्पताल