{"_id":"57cdcbcd4f1c1b1c56317a1d","slug":"bhiwani-news-accused-arrest-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के लोहारू में अमित हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा अनाज मंडी में बैठक का आयोजन किया गया। अमित के हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपमंडलाधीश के नाम कार्यालय लिपिक को ज्ञापन सौंपा है।
सोमवार को नगरवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बाजार बंद कर सड़क जाम करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। लोगों का कहना था कि लोको कालोनी के अमित की हत्या के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। हत्या के बाद उसके शव को मिट्टी में दबाया गया था तथा 48 दिन बाद शव मिला था। 16 अगस्त को अमित का अंतिम संस्कार किया गया था। प्रशासन ने भरोसा दिलाया था कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है, जबकि दो अन्य अभी तक फरारा है। इस मौके पर रामसिंह कटारिया, पार्षद महेंद्र सैनी, दौलत राम,, जय सिंह, बुद्धराम सैनी, बिल्लु सैनी, सुभाष आदि मौजूद रहे।