फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, accident, bike rider, two, serious, refer

हादसे में बाइक सवार दो गंभीर, पीजीआई रेफर

Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, accident, bike rider, two, serious, refer
file image - फोटो : अमर उजाला
भिवानी में रात को देवसर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां एक की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक ले जाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसा रविवार रात करीब आठ बजे देवसर मोड़ के पास हुआ। बाइक से लोहारू की ओर जा रहे दो युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। जिससे दोनों सड़क के बीच गिर गए। दोनों को गंभीर चोट आई। राहगीर दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। जब दोनों को पीजीआई रेफर किया जा रहा था, इसी दौरान सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंचे। घायलों की पहचान धिराना वासी चचेरे भाई प्रदीप व राज कुमार के रूप में हुई। परिजन दोनों को पीजीआई की बजाए शहर के ही पुराना बस स्टैंड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से भी एक को गंभीर चोट के कारण पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। सदर थाना से एएसआई सुशील बिश्रोई ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed