फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani mining businessman Vedpal Tanwar arrested by ED, had gone to Delhi to respond to notice

Bhiwani: डाडम के खनन कारोबारी वेदपाल तंवर को ईडी ने हिरासत में लिया, नोटिस पर जवाब देने गए थे दिल्ली

Fri, 31 May 2024 04:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 31 May 2024 04:01 PM IST
सार

भिवानी के बड़े खनन व्यापारी वेदपाल तंवर को ईडी ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार व्यापारी वेदपाल तंवर ईडी के नोटिस का जवाब देने दिल्ली गए थे। छापेमारी के दौरान ईडी वेदपाल तंवर की रेंज रोवर गाड़ी को अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
Bhiwani mining businessman Vedpal Tanwar arrested by ED, had gone to Delhi to respond to notice
खनन कारोबारी वेदपाल तंवर - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव छपार निवासी व डाडम के बड़े खनन व्यापारी वेदपाल तंवर को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने दिल्ली में हिरासत में लिया है। वेदपाल तंवर का भिवानी के डाडम में खनन का बड़ा कारोबारी था। सूत्रों के अनुसार वेदवाल तंवर ईडी के नोटिस का जवाब देने दिल्ली गए थे, मगर ईडी ने उसी दौरान ही वेदपाल तंवर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
करीब 9 माह पहले 3 अगस्त 2023 को वेदपाल तंवर के हिसार के सेक्टर 15 स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा था। इस दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इन दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप था। इसके बाद ईडी ने नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर वेदपाल तंवर से जवाब मांगा था। ईडी के जबाब देने में देरी के कारण भी उनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


2019 में वेदपाल तंवर ने डाडम पहाड़ी में की थी खनन की शुरूआत
2019 में वेदपाल तंवर ने गोवर्धन माइन्स के साथ मिलकर काम शुरू किया था। 1 जनवरी 2022 को डाडम पहाडी में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पत्थरों के नीचे दब जाने से 5 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय क़रीबन 2 माह तक खनन कार्य बंद रहा था। उसके बाद फिर से खनन कार्य की शुरूआत हो गई थी। हादसे में जांच कर रही टीमों ने बाद में खनन पर स्थाई तोर पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 2010 के मिर्चपुर (हिसार) कांड के बाद गांव से पलायन करने वाले एक समाज विशेष के लोगों को हिसार में कैमरी रोड स्थित अपने फार्म हाउस पर शरण देने से चर्चा में आए वेदपात तंवर दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं।

हिसार व हांसी में पड़े थे छापे
वेदपाल तंवर डाडम भिवानी के बड़े खनन कारोबारियों में से एक हैं। ईडी ने गत वर्ष उनके हिसार के सेक्टर 15 स्थित सहित उनके दो सहयोगियों के यहां छापेमारी की थी। जिसके बाद से वेदपाल तंवर ईडी के निशाने पर थे। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर ईडी ने नोटिस जारी कर तंवर से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा था। आरोप है कि जिसका वेदपाल तंवर ने न तो समय पर जवाब दिया और न ही जांच में ईडी का सहयोग किया। अब जब वेदपाल तंवर पूछताछ में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे तो ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उनके दो सहयोगियों कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक व एडवोकेट वजीर कोहाड़ के घर भी ईडी ने छापेमारी की थी।


 छापे के दौरान ईडी की टीम रेंज रोवर गाड़ी अपने साथ ले गई थी 
छापेमारी के दौरान ईडी वेदपाल तंवर की रेंज रोवर गाड़ी को अपने साथ ले गई थी। पूछताछ में परिवार ने टीम को गाड़ी उनके किसी दोस्त की बताई थी, परंतु अपने जवाबों से वे ईडी को संतुष्ट नहीं कर पाए थे। छापेमारी के दौरान ईडी ने न केवल दीवारों की मशीनों से जांच की थी, बल्कि पानी की टंकी और पड़ोसियों की छत की भी जांच की थी। ईडी की टीम बैंक खातों, पैन कार्ड, आधार कार्ड के नंबर ले गए। घर के मोबाइल, लेपटॉप चेक किए और गहनों के बिल भी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed