फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani-Ludhiana train will be canceled from today 30 June

Bhiwani News: आज से 30 जून रद्द रहेगी भिवानी-लुधियाना ट्रेन

Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 23 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Ludhiana train will be canceled from today 30 June
भिवानी। सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना यार्ड में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल सेवाएं आंशिक रद्द रहेंगी। फिरोजपुर मंडल पर सनाहवल-अमृतसर रेलखंड के लुधियाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लुधियाना यार्ड में ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 23 मार्च से 30 जून भिवानी-लुधियाना ट्रेन रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी रेलसेवा 23 मार्च से 30 जून तक यह ट्रेन हिसार से प्रस्थान करेगी। जो भिवानी तक संचालित होगी। यानी कि यह रेल सेवा लुधियाना-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54603 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54605 चुरू-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54635 हिसार-लुधियाना रेल सेवा 22 मार्च से 29 जून तक रद्द रहेगी। ट्रेन रद्द होने से लुधियाना जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed