फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani, hindi, news, electricty, office, nagarparisad, office

छूट का फायदा लेने के लिए खाने पड़े धक्के

Wed, 31 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम ने सरचार्ज माफी योजना का फायदा उठाने के लिए मंगलवार को बिजली निगम कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे लेकिन सीट पर कर्मचारी नहीं मिला। इस पर लोग बिफर गए और बिजली निगम में हंगामा कर रोष जताया। लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी थोड़ी देर आता है, जान पहचान वालों के काम कर फिर गायब हो जाता है। उधर, नगर परिषद में भी कर्मचारियों की कमी के कारण लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ उठाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।    
विज्ञापन

शुरू की है और 30 मई तक ही इसका फायदा उठाया जा सकता है। मंगलवार को स्कीम का फायदा उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, मगर सीट पर कर्मचारी ही नहीं था।
विज्ञापन

बिजली निगम ने 30 मई तक सरचार्ज माफी स्कीम शुरू की हुई है और स्कीम के का फायदा उठाने का बुधवार को आखिरी मौका है। स्कीम के तहत जिनका बिल ज्यादा आया हुआ, कनेक्शन कटा या जुर्माना लगा हुआ है। उनका सरचार्ज माफ कर सिर्फ बिल की राशि भरवाई जा रही है। मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण तोशाम ओवरब्रिज के पास बिजली निगम कार्यालय की तीसरी मंजिल पर सवा दो बजे तक कर्मचारी के आने का इंतजार करते रहे। कर्मचारी नहीं आने पर निगम कार्यालय में हंगामा किया और नारेबाजी कर रोष जताया। हंगामा हुआ तो कर्मचारी पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाए कि वे सुबह 10 बजे से आए हुए और यहां कर्मचारी ही नहीं आ रहा। बमुश्किल 10-15 मिनट कर्मचारी आया और अपने जान-पहचान वालों की फाइल निपटा कर चल दिया। वहीं करीब सवा दो बजे जब कर्मचारी आया तो लोगों की भीड़ सरचार्ज माफी का लाभ उठाने के लिए उमड़ पड़ी। विभाग अधिकारियों की मानें तो स्कीम के तहत करीब सवा करोड़ रुपया पिछले एक महीने में जमा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परेशान लोगों की जुबानी      
सबेरे 10 बजे आकै बैठ्या था। कर्मचारी थोड़ी देर आया और अपने जान-पिछान आला के काम करें और चलया गया। ढाई बजगे इब तक भी बाट देखूं हूं। कर्मचारी काम करए कोनी।      
ओमप्रकाश, बामला      
 
----      
सुबह 10 बजे आया था। कर्मचारी मुश्किल से 10 मिनट बैठा और नीचे चला गया। अब रोष जताया तो सवा दो बजे के बाद आया है। विभाग स्कीम निकाल रहा है लेकिन लोग कर्मचारियों के लचर काम से परेशान हैं।      
श्रवण सिंह राठौर, गांव सैय      

घर का बिजली कनेक्शन कटा हुआ है। यहां सरचार्ज माफी स्कीम के तहत बिल भरकर कनेक्शन जुड़वाने आया था। सुबह से आया हूं लेकिन अब कर्मचारी ही नहीं आया। पहले तो आवेदन फार्म ही नहीं दिए जा रहे थे। मीडिया कर्मियों को देख अब फार्म देने शुरू किए गए है।      
जगदीश ग्रामीण, गांव हालुवास
------      
सरचार्ज माफी स्कीम के बारे में पता लगने के बाद बिल भरने आया था। सोचा था कि सरचार्ज माफी से कुछ फायदा हो जाएगा लेकिन यहां कर्मचारी ही सीट पर नहीं बैठ रहा है। अब तो पता नहीं सरचार्ज माफी का फायदा मिलेगा या नहीं।      
रतन कुमार, गांव नाथुवास      
कमी से लोग रहे परेशान      
शहरी निकाय निदेशालय की ओर से भी प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 15 प्रतिशत की छूट दी गई है। छूट का लाभ उठाने के लिए नगर परिषद में भी लोग पहुंचे लेकिन टैक्स ब्रांच में एक ही कर्मचारी होने के कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। टैक्स भरने के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। यहां एक ही कर्मचारी काम करता नजर आया। पहले इस शाखा में छह से सात कर्मचारी होते थे लेकिन अब एक ही है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नप में औसतन दो से तीन लाख रुपये टैक्स के हर रोज जमा हो रहे हैं। कर्मचारी रमेश कुमार ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने पर 15 प्रतिशत की छूट दी गई है। छूट 15 जून तक के लिए दी गई है।      


अंतिम दिन आज, देर रात तक मुस्तैद रहेंगे कर्मचारी
बिजली निगम के एसई एसएस सांगवान ने बताया कि विभाग हर उस उपभोक्ता को अटैंड करेगा, जो बुधवार को सरचार्ज माफी योजना के लिए कार्यालय आएगा। चाहे विभाग के कर्मचारियों को देर रात तक क्यों न बैठना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed