फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Gaurav Samman Ceremony held in Rohini, Delhi

Bhiwani News: दिल्ली के रोहिणी में भिवानी गौरव सम्मान समारोह

Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Gaurav Samman Ceremony held in Rohini, Delhi
गौरव सम्मान समारोह में मौजूद कंवर साहेब महाराज, विधायक घनश्याम दास सर्राफ व अन्य। 
भिवानी। सामाजिक संस्था परिवार मैत्री संघ की ओर से दिल्ली के रोहिणी में भिवानी गौरव सम्मान का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम राधा स्वामी सत्संग दिनोद के संत कंवर महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

राधा स्वामी दिनोद के संत कंवर महाराज ने कहा कि परमात्मा मनुष्य जीवन में व्यक्ति को धरती पर भेजता है। मनुष्य को अपने सतकर्म से अपना जीवन सार्थक करना चाहिए। अपना जीवन सार्थक तभी होगा जब हम दूसरे को आगे बढ़ाने के लिए काम करें। हर मनुष्य के सुख-दुख में काम आए। कंवर महाराज ने कहा कि भिवानी परिवार मैत्री संघ वर्तमान समय में भाईचारे और प्रेम का प्रचार-प्रसार कर रहा है।
विज्ञापन

इस प्रकार के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है और एक दूसरे से मिलने का सौभाग्य मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे की आने वाले समय में लोग याद रखें। आज जिन महापुरुषों की याद में यह समारोह आयोजित किया गया है, उनके सत्कर्मों की बदौलत ही आज उन्हें दुनिया याद कर रही है। हमें अपने बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। किताबी शिक्षा तो मनुष्य को पद से बड़ा बना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी परिवार मैत्री संघ के प्रधान राजेश चेतन ने कहा कि संघ द्वारा नरसी भात की जो योजना बनाई है उसे काफी लोगों का समर्थन मिलता जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान राजेश चेतन, महासचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन मोड़ा, संयोजक प्रमोद शर्मा, नरेंद्र रावल, नंदकिशोर अग्रवाल, सुरेश शर्मा, नवीन जयहिंद, डॉ. बुद्धदेव आर्य, डॉ. रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed