फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: For the demand of canal water, villagers protested on Sunder branch canal

Bhiwani: नहरी पानी की मांग पर ग्रामीणों ने सुंदर ब्रांच नहर पर दिया धरना, 22 गांवों की हुई महापंचायत

Sat, 25 Feb 2023 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 07:22 PM IST
सार

धरने पर बवानीखेड़ा, तोशाम और हांसी क्षेत्र के 22 गांवों के ग्रामीण पहुंचे। कृषि और परिवहन मंत्री का कार्यक्रम बलियाली तोशाम मार्ग पर प्रस्तावित है। कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचकर उनका घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
Bhiwani: For the demand of canal water, villagers protested on Sunder branch canal
22 गांवों की हुई महापंचायत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र में भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सुंदर ब्रांच नहर के किनारे शनिवार को टेंट लगाकर सुंदर नहर संघर्ष समिति ने धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर आयोजित महापंचायत में हांसी, बवानीखेड़ा और तोशाम क्षेत्र के 22 गांवों के ग्रामीण पहुंचे। जिन्होंने सुंदर ब्रांच नहर में पर्याप्त नहरी पानी मांगा।

विज्ञापन


सुंदर नहर संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि रविवार को बलियाली तोशाम मार्ग पर कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम मेंं पहुंचकर उनका घेराव करेंगे। वहीं सुंदर नहर में हो रही पानी कटौती पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


सुंदर नहर संघर्ष समिति हांसी-भिवानी मार्ग स्थित सुंदर ब्रांच नहर पर सड़क किनारे टेंट लगातार धरना शनिवार को जारी रखा। शुक्रवार को सुंदर नहर संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीणों ने नहरी पानी की मांग को लेकर भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर एक घंटा जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सप्ताह भर के लिए ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। धरने शनिवार को हुई महापंचायत में कामरेड विजय पाल रतेरा, चंद्रभान रतेरा, राज सिंह घणघस धनाना, राजेश कुंगड़, हवा सिंह शर्मा, बीर सिंह, जीताखेड़ी, मोनू सरपंच अलखपुरा, रामअवतार बलियाली, जयभगवान जमालपुर, सुभाष ओला बड़सी ने कहा कि हर बार सुंदर ग्रुप के पानी में कटौती कर यहां के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हर बार किसानों की फसल बिना पानी के सूख रही है, लेकिन पानी की मांग करने पर भी उन्हें उनके हिस्से और हक का पानी नहीं मिल रहा है।

इसी को लेकर 22 गांवों की महापंचायत में सुंदर नहर संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि वे पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे और रविवार को बलियाली तोशाम मार्ग पर कृषिमंत्री जयप्रकाश दलाल और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचकर घेराव करेंगे और पर्याप्त नहरी पानी की मांग करेंगे।

महापंचायत में पहुंचे इन गांवों के ग्रामीण
सुंदर ब्रांच नहर में हुई महापंचायत में रतेरा, धनाना, कुंगड़, जीताखेड़ी, अलखपुरा, बलियाली, जमालपुर, बड़सी, बोहल, सीपर, रोहनात, किरावड़, मुजादपुर, उमरा, सुलतानपुर, पूर, सिवाड़ा, तालु, दुर्जनपुर सहित हांसी, तोशाम व बवानीखेड़ा क्षेत्र के करीब 22 गांवों के ग्रामीण पहुंचे। इन गांवों के ग्रामीणों को मंत्रियों के घेराव के लिए भी वक्ताओं ने आमंत्रित किया।


सुंदर नहर से हो रही है इलाके के 45 गांवों की भूमि सिंचित
सुंदर ब्रांच नहर से हांसी, तोशाम बवानीखेड़ा क्षेत्र के करीब 45 गांवों की भूमि सिंचित होती है। वहीं ग्रामीण जलघरों में पानी की आपूर्ति दी जा रही है। लेकिन हर बार की भांति इस बार भी सुंदर नहर के पानी में भारी कटौती की गई। इससे नाराज 22 गांवों के किसानों व ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग और सरकार के खिलाफ आंदोलन का मोर्चा खोल दिया। सुंदर नहर संघर्ष समिति ने पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने तक आंदोलन की चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed