फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: Five year old child drowns in tank at aunt's house, dies

Bhiwani: मौसी के घर कुआं पूजन में परिवार के साथ आया पांच साल का बच्चा टैंक में डूबा, मौत

Sat, 20 Jan 2024 05:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

घर के पिछले हिस्से में बने टैंक के अंदर डूबे बच्चे की पांच घंटे बाद जानकारी लगी। परिवार वाले आसपास तलाशते रहे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, उसका तीन साल का एक छोटा भाई भी है।

विज्ञापन
Bhiwani: Five year old child drowns in tank at aunt's house, dies
drown - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा केभिवानी में गांव तिगड़ाना में मौसी के घर बच्चे के जन्म पर कुआं पूजन कार्यक्रम में परिवार के साथ आया एक पांच साल का बच्चा घर के अंदर बने टैंक में डूब गया। परिजन बच्चे को आसपास जगहों पर तलाशते रहे, मगर पांच घंटे बाद उसके टैंक में डुबने का पता चला तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। शव का शनिवार दोपहर को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं मृतक बच्चे के पिता के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की। 
विज्ञापन


गांव भराण महम निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बहन के घर तिगड़ाना में कुआं पूजन कार्यक्रम मेंशिरकत करने के लिए आई थी। लड़के के जन्म पर परिवार खुशियां मना रहा था कि शुक्रवार रात नौ बजे उसका बड़ा बेटा पांच वर्षीय रुपेश अचानक ही लापता हो गया। परिजन उसे काफी देर तक गांव में इधर-उधर ढुंढने में लगे रहे।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे बाद पता चला कि घर के पिछले हिस्से में बने पानी के गहरे टैंक में बच्चा डूब गया है। जब बच्चे को बाहर निकाला तो वह दम तोड़ चुका था। उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। सुरेश ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बड़ा बेटा पांच साल का रुपेश और छोटा तीन साल का बेटा है। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी दीपक ने बताया कि मृतक बच्चे के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया, वहीं पिता के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed