फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani CIA busted cattle theft gang

Bhiwani News: भिवानी सीआईए ने किया पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 16 Jul 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani CIA busted cattle theft gang
पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस। 
भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने पशु चोर गिरोह को दबोचा है। गिरोह के गुर्गों ने भिवानी, हांसी, रोहतक, कलानौर सहित अन्य जगहों से भी पशु चोरी की है। गिरोह के गुर्गों पर पहले से ही हत्या प्रयास, चोरी, शस्त्र अधिनियम, मारपीट और धमकी देने के केस दर्ज हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने भिवानी जिले में पशु चोरी की आठ वारदात को भी कबूला है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये सभी गांव चांग के निवासी हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए प्रथम की टीम ने 12 जुलाई को गांव तालू, भिवानी आदि जिलों में बकरी चोरी के पांच आरोपियों को तालू से गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रथम ने जूई कलां पुलिस थाने में दर्ज पशु चोरी के केस में पांच आरोपी दबोचे। इनकी पहचान चांग निवासी बिजेंद्र, कप्तान उर्फ नवीन, सुरेश, अजय व मनदीप के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से मुख्य आरोपी बिजेंद्र, कप्तान सनेश और अजय को दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी मंदीप को जिला कारागार भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पशु चोर गिरोह के मुख्य आरोपी बिजेंद्र पर पहले से चोरी, मारपीट, जान से मारने की धमकी के 10 केस दर्ज हैं। दूसरे, आरोपी सनेस पर चोरी के चार केस दर्ज हैं। आरोपी कप्तान उर्फ नवीन पर मारपीट, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम, हत्या प्रयास के चार केस दर्ज हैं। आरोपी अजय पर भिवानी व दादरी में लूट, शस्त्र अधिनियम, हत्या प्रयास के तीन केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वारदात के लिए किराये पर लेते थे गाड़ी, पशु बेच सभी बांटते थे हिस्सेदारी
पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी बिजेंद्र ने बताया कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बकरी चोरी की साजिश रची थी। वह किराये पर गाड़ियां लेते थे। इस गिरोह ने भिवानी के गांव गारणपुरा, पुरणपुरा, तालु नौरंगाबाद, वार्ड नंबर-3 बवानीखेड़ा, वार्ड नंबर- 4 बवानीखेड़ा, गांव चैहड़ कलां, गांव नंदगांव, गांव बिठन, गांव खरबला, थाना बास हांसी और खैरड़ी मोड़ कलानौर जिला रोहतक में भी बकरी चोरी की है। आरोपियों से दो कार बरामद हुईं हैं। आरोपी बिजेंद्र ने बताया कि बकरी चोरी के बाद मिले रुपयों को वह आपस में बांट लेते थे। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed