{"_id":"657c54e1696a5787730989de","slug":"bhiwani-chief-minister-flying-squad-team-raided-the-block-development-and-panchayat-officer-office-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में छापा डाला, रिकॉर्ड खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में छापा डाला, रिकॉर्ड खंगाला
Fri, 15 Dec 2023 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Dec 2023 07:00 PM IST
सार
बीडीपीओ कार्यालय के ऑपरेटर के पास 78 सरपंचों व ग्राम सचिवों के डोंगल मिले। डोंगल में सरपंचों व ग्राम सचिवों के डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं, इन्हीं से लाखों का भुगतान होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई प्रस्तावों की फाइलें भी लंबित मिली।
विज्ञापन
जांच करती टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को भिवानी में रेलवे स्टेशन लाइन पार स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में छापा डाला। इस दौरान बीडीपीओ कार्यालय में बड़े स्तर पर अनियमितताएं मिलीं। बीडीपीओ कार्यालय के ऑपरेटर पर 78 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और ग्राम सचिवों के डोंगल मिले। इनके अंदर उनके डिजिटल हस्ताक्षर होते हैं, उनके माध्यम से ही सरकार द्वारा जारी की गई विकास योजनाओं की करोड़ों व लाखों की ग्रांट की राशि पर भुगतान होते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जब इसकी गहराई से तहकीकात की तो अधिकारी सफाई देते दिखे। अधिकारियों का तर्क था कि हाल ही में सरकार ने बैंक बदल दिया है। इसके बाद नए बैंक में ग्राम पंचायतों का खाता खुलवाया है। इसी को लेकर सरपंचों व ग्राम सचिवों की सहमति से डोंगल उसके पास रखे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट बजरंग के साथ शुक्रवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में छापा डाला। करीब दो घंटे तक मुख्यमंत्री उड़नस्ते की टीम ने कार्यालय का रिकॉर्ड खंगाला और लंबित कार्यों की फाइलें भी जांचीं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के ड्यूटी मजिस्ट्रेट बजरंग ने बताया कि इस दौरान पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना व अन्य कई प्रोजेक्टों की फाइलें पेंडिग मिली है। यही नहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर के पास 78 सरपंचों व ग्राम सचिवों के डोंगल मिले हैं।
विज्ञापन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर के पास डोंगल होना, बड़ा गंभीर मामला है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं बीडीपीओ डॉ. सोमबीर कादयान ने माना की कुछ खामियां मिली हैं। साथ ही सफाई दी कि कंप्यूटर ऑपरेटर के पास डोंगल सरपंचों व सचिवों की सहमति से रखे गए थे। उन्होंने कहा कि बिना सरपंच की उपस्थिति में ऑपरेटर अकेला डोंगल से कोई भुगतान नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भुगतान के लिए बैंक बदला है। इसके चलते भी डोंगल ऑपरेटर के पास रखे गए थे। इसके अलावा भी बीडीपीओ कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची गई और कई लंबित फाइलों पर अधिकारियों से जवाब मांगा। जिस पर अधिकारियों ने इनका तत्काल निदान कराने का आश्वासन दिया।