फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani became the main route for cow smuggling from Punjab and Rajasthan to Haryana

Bhiwani News: पंजाब और राजस्थान से हरियाणा में गो तस्करी का मुख्य रास्ता बना भिवानी

Sat, 18 Nov 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani became the main route for cow smuggling from Punjab and Rajasthan to Haryana
भिवानी। पंजाब और राजस्थान से हरियाणा में गो तस्करों का भिवानी मुख्य रास्ता बन गया है। नासिर और जुनैद हत्याकांड की वजह भी गो तस्करी के भिवानी से जुड़े तार ही बने थे। मगर अब पुलिस और गो तस्करों के साथ गो सेवकों का टकराव भी बढ़ गया है। एक सप्ताह में भिवानी के रास्ते गो तस्करी का दूसरा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पहले मामले में गो सेवकों की सूचना पर भिवानी सीआईए से गो तस्करों की खानक के समीप मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस की गोली से एक गो तस्कर घायल भी हुआ था। मगर शुक्रवार रात दो बजे कालुवास फाटक के समीप गो तस्करों की गो सेवकों से मुठभेड़ हो गई। इसमें गो तस्करी का एक आरोपी भी काबू किया गया। वहीं ट्रक से 17 गोवंश को बचा लिया। जिन्हें गुजरानी गोशाला में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गो तस्करों की गाड़ी से कुचलने के प्रयास में बाल बाल बचे गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने बताया कि शुक्रवार रात दो बजे उन्हें महम गो रक्षा दल टीम की तरफ से सूचना मिली थी कि महम की तरफ से भिवानी के लिए एक ट्रक में गोवंश लेकर गो तस्कर आ रहे हैं। गो तस्करों के दस टायर ट्रक का पीछा करते हुए महम गो रक्षा दल के मोनू, दीपक और काली भी बाइक पर आ रहे थे। गो रक्षा दल महम की टीम की बाइक को भी गो तस्करों ने ट्रक से टक्कर मारकर गिराने की कोशिश की। इसके बाद भिवानी गो सेवकों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बीटी हुई और गुजरानी चौकी के समीप ही भिवानी-महम रोड पर नाका लगा दिया। लेकिन गो तस्करों के ट्रक ने पुलिस नाका भी तोड़ डाला और फिर कालुवास रेलवे फाटक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे। जहां पुल निर्माण कार्य के चलते आगे जाने का गो तस्करों को रास्ता नहीं मिला। इसी दौरान गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार, गौरव व नवीन ने वहां पहुंचकर गो तस्करों को रोकने की कोशिश की। मगर ट्रक मोड़ने के दौरान गो तस्करों ने गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष पर भी ट्रक से कुचलने का प्रयास किया। इसमें उन्हें हाथ और पांव में चोटें आईं। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य गो तस्कर भागने में कामयाब रहे।




पंजाब के बठिंडा से मुजफ्फरनगर जा रहे थे गो तस्कर

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पंजाब के बठिंडा से गोवंश को दस टायर के ट्रक में भरकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। वहीं गाड़ी चालक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी हमीजान के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गो संवर्धन अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं उसे शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। इस दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर अन्य गोतस्करों व इससे जुड़े राज आरोपी से उगलवाएगी।




14 नवंबर को खानक-रतेरा मार्ग पर हुई थी सीआईए से गो तस्करों की मुठभेड़
इसी सप्ताह 14 नवंबर की अल सुबह चार बजे खानक से रतेरा मार्ग पर गो तस्करों की सीआईए की टीम से मुठभेड़ हुई थी। इसमें पुलिस की गोली लगने से एक तस्कर घायल हुआ था। इसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। वहीं चार गो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। गो तस्करों की सक्रियता बढ़ने से गो तस्करों और गो सेवकों का टकराव भी बढ़ गया है।



पंजाब और राजस्थान से गो तस्करों का मुख्य रास्ता भिवानी है। जहां गो तस्करी के मामले अब फिर से बढ़ गए हैं। गो सेवकों की टीम पूरे प्रदेश में अलर्ट है। जब भी कोई सूचना मिलती है तो एक दूसरे जिले और शहर की टीम आपस में तालमेल कर गो तस्करों की गतिविधियों को नाकाम करने के लिए तत्पर रहती है। इसी सप्ताह खानक के समीप भी करीब 22 गोवंश तस्करों से मुक्त कराए थे और कालुवास फाटक पर ट्रक से 17 गो वंश मुक्त कराए हैं। पुलिस को गो तस्करों का साथ देने वाले लोकल लोगों पर भी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।


-संजय परमार जिला अध्यक्ष गो रक्षा दल भिवानी।




गो तस्करी के आरोप में मुजफ्फरनगर निवासी हमीजान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका ट्रक भी कब्जे में लिया है। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

-सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article