फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani: A person sitting outside the house was hit by an abandoned cow, died

Bhiwani: घर के बाहर बैठे व्यक्ति को लावारिस गाय ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 11:16 PM IST
सार

भिवानी में हनुमान गेट की कोयला भट्ठी क्षेत्र में सुबह 10 बजे घर के बाहर बैठे व्यक्ति को लावारिस गाय ने टक्कर मार दी। व्यक्ति ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bhiwani: A person sitting outside the house was hit by an abandoned cow, died
नागरिक अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के बाहर खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हनुमान गेट कोयला भट्ठी क्षेत्र निवासी 42 वर्षीय राजेश की घर के अंदर ही अपनी किराना की दुकान है। बुधवार सुबह वह अपने घर बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक लावारिस गाय ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के जांच अधिकारी पीएसआई अजय कुमार ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई असलम ने बताया कि राजेश तीन बच्चों का पिता था। उसकी दो लड़की व एक लड़का है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed